महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, फड़नवीस के खिलाफ आशीष देशमुख को टिकट

By भाषा | Published: October 3, 2019 11:37 PM2019-10-03T23:37:22+5:302019-10-03T23:40:02+5:30

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है।

Maharashtra election: Congress releases Fourth list of candidates, Ashish Deshmukh to contest against Fadnavis | महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, फड़नवीस के खिलाफ आशीष देशमुख को टिकट

आशीष देशमुख। (फोटो - फेसबुक)

Highlightsकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं।स सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है। पार्टी की चौथी सूची में दो सीटें नन्दूरबार और सिलोड से उम्मीदवार बदले गए हैं।

इससे पहले पार्टी ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली, गत मंगलवार को 52 उम्मीदवारों की दूसरी और बुधवार देर रात 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी।

पार्टी अब तक कुल 140 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। माना जा रहा है कि यह पार्टी की आखिरी सूची है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया।


राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

Web Title: Maharashtra election: Congress releases Fourth list of candidates, Ashish Deshmukh to contest against Fadnavis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे