लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भाजपा नेता फड़नवीस के खिलाफ याचिकाएं दाखिल करने वाले वकील के आवास पर ED का छापा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2022 11:27 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने अधिवक्ता सतीश उके के, यहां पार्वती नगर इलाके में स्थित आवास पर सुबह छह बजे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच छापे मारे। अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी की मुंबई इकाई ने भूमि खरीद फरोख्त मामले में छापे मारे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने वकील सतीश उके के यहां सुबह छह बजे सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच छापे मारे। अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी की मुंबई इकाई ने भूमि खरीद फरोख्त मामले में छापे मारे हैं।उके ने भाजपा नेताओं खासतौर पर फड़नवीस के खिलाफ अदालतों में कई याचिकाएं दायर की हैं।

नागपुर:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फड़नवीस के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में अनेक याचिकाएं दाखिल करने वाले नागपुर के अधिवक्ता के आवास पर बृहस्पतिवार को छापे मारे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रवर्तन निदेशालय ने अधिवक्ता सतीश उके के यहां पार्वती नगर इलाके में स्थित आवास पर सुबह छह बजे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच छापे मारे। अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी की मुंबई इकाई ने भूमि खरीद फरोख्त मामले में छापे मारे हैं।

उके ने भाजपा नेताओं खासतौर पर फड़नवीस के खिलाफ अदालतों में कई याचिकाएं दायर की हैं। उन्होंने अपनी एक अर्जी में फड़नवीस के खिलाफ चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने के लिए, आपराधिक कार्रवाई की मांग की थी।

उके ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ने 2014 में झूठा हलफनामा दायर किया था और 1996 और 1998 में दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी दो आपराधिक मामलों को छिपाया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रप्रवर्तन निदेशालयदेवेंद्र फड़नवीसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?