"गांधी जी ने भी लिखी थी ऐसी चिट्ठी....हुए थे ऐसे पत्र प्रकाशित", सावरकर विवाद पर बोले देवेंद्र फड़नवीस, अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

By भाषा | Published: November 19, 2022 07:46 AM2022-11-19T07:46:56+5:302022-11-19T07:59:11+5:30

गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, ‘‘गांधी-नेहरू परिवार को छोड़कर राहुल गांधी हमेशा हमारे सम्मानित राष्ट्रीय हस्तियों का अपमान करते हैं।’’

maharashtra deputy cm Devendra Fadnavis Savarkar controversy said Gandhi ji written such letter published also Congress | "गांधी जी ने भी लिखी थी ऐसी चिट्ठी....हुए थे ऐसे पत्र प्रकाशित", सावरकर विवाद पर बोले देवेंद्र फड़नवीस, अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsसावरकर विवाद पर देवेंद्र फड़नवीस ने भी राहुल गांधी को घेरा है। मामले में गुजरात के एक चुनावी रैली में फड़नवीस ने कहा है कि गांधी जी ने भी अंग्रेजों को ऐसे पत्र लिखे थे। यही नहीं गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है।

गांधीनगर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उद्धृत पत्र ब्रिटिश शासन के दौरान आम बात थी और यहां तक कि महात्मा गांधी भी इस तरह के पत्र लिखते थे। 

आपको बता दें कि गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भावनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें गांधी-नेहरू परिवार को छोड़कर राष्ट्रीय नायकों को अपमानित करने का शौक है। 

सावरकर के बारे में क्या बोले थे राहुल गांधी

राहुल ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुरुवार को महाराष्ट्र के अकोला जिले में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और डर की वजह से उन्हें माफीनामा लिखकर दिया था। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि सावरकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रतीक हैं। 

गांधी जी ने भी लिखी थी ऐसी चिट्ठी- देवेंद्र फडणवीस

मामले में फडणवीस ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी ने जो भी कहा वह बचकाना था। जिस प्रकार के पत्र वह दिखा रहे हैं... मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि महात्मा गांधी जी ने भी ऐसे पत्र लिखे थे। लोगों ने उन्हें प्रकाशित भी किया है। गांधी-नेहरू परिवार को छोड़कर वह हमेशा हमारे सम्मानित राष्ट्रीय हस्तियों का अपमान करते हैं।’’ 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी पर साधा निशाना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वह सावरकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस या सरदार पटेल में विश्वास नहीं करते हैं। इसके बजाय वह हमेशा उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं।’’ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार के सिलसिले में सूरत जिले में थे। उन्होंने भी सावरकर को लेकर गांधी और कांग्रेस की खिंचाई करते हुए कहा कि विपक्षी दल और उसके नेता कभी भी एक परिवार से आगे नहीं देख पाएंगे। 

ठाकुर ने सूरत में एक रैली में कहा, "इससे पहले, वह हिंदू आतंकवाद की बात करते थे और भारत को टुकड़े-टुकड़े करने की इच्छा रखने वालों का समर्थन करने के लिए जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) भी गए थे। अब, वह सावरकर की आलोचना कर रहे हैं।" 
 

Web Title: maharashtra deputy cm Devendra Fadnavis Savarkar controversy said Gandhi ji written such letter published also Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे