लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने बिना मास्क के पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: February 19, 2021 17:56 IST

Open in App

पुणे, 19 फरवरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राज्य में प्रशासन को निर्देश दिया है कि कोविड- 19 महामारी ​​के बीच सार्वजनिक रूप से बिना मास्क के पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शिवनेरी किले में पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि जिला प्रशासन को अपने संबंधित जिलों में स्थिति का आकलन करने और जरूरत पड़ने पर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने के लिए अधिकृत किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं 21 फरवरी को पुणे में एक बैठक की अध्यक्षता करने जा रहा हूं, जिसमें वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों पर चर्चा होगी।’’

उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है।

पुणे में पूजा चव्हाण की मौत के मामले के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि शिवसेना इस मुद्दे पर अधिक अधिकार के साथ बात कर सकती है। इस मामले में शिवसेना के एक मंत्री पर आरोप लग रहे हैं।

उन्होंने कहा,‘‘मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हमें जांच करने के लिए पुलिस को समय देना चाहिए। मुझे यकीन है कि कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'