लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र दिवस: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात, विधान परिषद से नामित होने पर फंसा है पेंच 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 1, 2020 09:37 IST

उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर, 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अभी वह किसी सदन के सदस्य नहीं हैं और संवैधानिक नियमों के अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ लेने के छह महीने के अंदर यानी 28 मई तक विधान मंडल के किसी एक सदन की सदस्यता प्राप्त करनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राजभवन में शिष्टाचार दौरा किया।उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की।   

मुंबईः शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार के कैबिनेट ने 27 अप्रैल को उद्धव ठाकरे को विधान परिषद के लिए नामित किया था, जिस पर अभी राज्यपाल की मुहर लगना बाकी है। इस बीच शुक्रवार (01 मई) की सुबह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। उन्होंने करीब 20 मिनट तक मुलाकात की है। 

समाचार एजेंसी एनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राजभवन में शिष्टाचार दौरा किया और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की।   

इससे पहले बीते दिन महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विधान परिषद में मनोनयन को लेकर अनिश्चितता के बीच राज्यपाल के साथ मुलाकातें हो रही हैं। सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि मंगलवार को ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी और उन्हें बताया था कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य मंत्रिमंडल ने राज्यपाल कोश्यारी से दो बार सिफारिश की हैं कि ठाकरे को राज्यपाल के कोटे से विधान मंडल के उच्च सदन में भेजा जाए, लेकिन राज भवन की तरफ से कोई उत्तर नहीं मिला है। 

सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं ने 28 अप्रैल को राज्यपाल से मुलाकात कर कैबिनेट की सिफारिश की एक प्रतिलिपि सौंपी थी। इससे पहले शिवसेना के लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत ने भी नार्वेकर के साथ कोश्यारी से मुलाकात की थी। 

उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर, 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अभी वह किसी सदन के सदस्य नहीं हैं और संवैधानिक नियमों के अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ लेने के छह महीने के अंदर यानी 28 मई तक विधान मंडल के किसी एक सदन की सदस्यता प्राप्त करनी होगी। राज्य में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन से सरकार चल रही है। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रशिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब