लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने सरकारी आवास छोड़ा, पहुंचे मातोश्री, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: June 23, 2022 07:38 IST

महाराष्ट्र सरकार के सामने उपजे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना सरकारी आवास वर्षा बंगला छोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी आवास से निकाला गया सीएम उद्धव ठाकरे का सामानउद्धव ठाकरे ने सीएम पद छोड़ने की कर दी है पेशकश

मुंबई: शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद मुख्यमंत्री का पद छोड़ने का प्रस्ताव रखने वाले उद्धव ठाकरे ने दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री का सरकारी आवास छोड़ा तथा उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने परिवारिक बंगले मातोश्री के लिए रवाना हो गए। ठाकरे के वर्षा बंगले से सामान बाहर निकाला गया। महाराष्ट्र के सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे अपनी मां रश्मि ठाकरे और भाई तेजस ठाकरे के साथ मुंबई में वर्षा बंगला आवास छोड़ दिया।

शिवसेना के असंतुष्ट नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद पश्चिमी राज्य में बड़े राजनीतिक संकट के बीच यह कदम उठाया गया है, जो वर्तमान में भाजपा शासित असम में बड़ी संख्या में पार्टी विधायकों के साथ डेरा डाले हुए है। 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को फेसबुक लाइव के जरिए दिए अपने संबोधन में कहा कि वह पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। विद्रोह पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, ठाकरे ने कहा कि उन्हें सीएम की कुर्सी की कोई भूख नहीं है, लेकिन यह जानना चाहते हैं कि क्या विद्रोह एक और शिव सैनिक को पद पर वापस लाने में मदद करेगा। 

इस बीच बागी नेता एकनाथ शिंदे ने ट्विटर पर ये कहा है कि शिवसेना को पार्टी के अस्तित्व के लिए "अप्राकृतिक गठबंधन" से बाहर आने की जरूरत है। ठाकरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार का नेतृत्व करते हैं। 

वहीं पवार द्वारा ठाकरे को बागी नेता को शीर्ष पद छोड़ने की सलाह देने की खबरों के बीच, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि राकांपा नेता के सीएम आवास के दौरे के दौरान ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा, सीएम उद्धव ठाकरे ही राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यदि हमें फ्लोर टेस्ट में विश्वास मत के लिए मौका दिया जाएगा तो हम बहुमत सिद्ध कर देंगे। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो