लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की बढ़ी मांग, उद्धव ठाकरे सरकार उठाने जा रही है ये कदम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 17, 2021 08:12 IST

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के प्रभावित है. हालात को देखते हुए राज्य में ऑक्सीजन की उपलब्धता और बढ़ाने के लिए उद्धव ठाकरे सरकार कदम उठा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने अन्य राज्यों से रेलवे की मदद से ऑक्सीजन लाने की तैयारी शुरू की महाराष्ट्र में कोरोना एक्टिव मरीज 5 लाख से ज्यादा, विदेश से ऑक्सीजन लाने के विकल्प पर भी विचार जारीमहाराष्ट्र में हर दिन 1278 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ सकती है, आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की आशंका

अतुल कुलकर्णी

मुंबई: महाराष्ट्र में इस वक्त कोरोना के मरीजों की संख्या तकरीबन 5 लाख 75 हजार है. उनके लिए प्रतिदिन 1278 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी. यह मांग राज्य में तैयार की जा रही ऑक्सीजन से ज्यादा है. यह मांग इस माह के अंत तक और बढ़ने की आशंका है.

हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने अब अन्य राज्यों से रेलवे की मदद से ऑक्सीजन लाने की तैयारी शुरू कर दी है. साथ ही जहाजों के जरिये विदेश से ऑक्सीजन लाने के विकल्प पर भी युद्ध स्तर पर विचार जारी है.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि ऑक्सीजन विमानों के जरिये लाने के विकल्प को परखा जाएगा. लेकिन हवाई मार्ग से ऑक्सीजन लाने पर चर्चा के दौरान पाया गया कि तकनीकी लिहाज से यह संभव नहीं होगा.

पड़ोसी राज्यों से रेल से महाराष्ट्र आएगा ऑक्सीजन!

इसके बाद अधिकारियों की बैठक में चर्चा के मुताबिक पड़ोसी राज्यों से रेलवे के जरिये ऑक्सीजन लाने का विकल्प सामने आया. इसे प्रायोगिक तौर पर आजमाकर देखा जाएगा.

जन स्वास्थ्य योजना के आयुक्त डॉ. सुधाकर शिंदे ने बताया कि इसके लिए खर्च, समय और ऑक्सीजन आपूर्ति की मात्रा को परखने के बाद अगला फैसला किया जाएगा. ऑक्सीजन की इस तरह से आपूर्ति के लिए 50 क्रायोजेनिक टैंकरों का इंतजाम किया गया है.

केंद्रीय रेलवे ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है. विदेश से जहाज के रास्ते ऑक्सीजन लाने के विकल्प के दौरान देखा जा रहा है कि किन देशों से यह आसानी से संभव होगा. उसके लिए खर्च, परिवहन में लगने वाले वक्त को जांचा जा रहा है.

देश में इस वक्त प्रतिदिन 7 हजार मैट्रिक टन ऑक्सीजन तैयार की जाती है. डॉ. शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र में प्रायोगिक स्तर पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, प. बंगाल, झारखंड से रेलवे मार्ग से ऑक्सीजन लाने का प्रयास किया जा रहा है.

अन्न व औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने बताया कि राज्य में ऑक्सीजन उत्पादकों और रिफिलिंग करने वालों की संख्या क्रमश: 33 और 91 है. राज्य की ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 1300 मैट्रिक टन है, लेकिन उत्पादन 1200 मैट्रिक टन हो रहा है. इस ऑक्सीजन का 100 फीसदी इस्तेमाल मेडिकल ऑक्सीजन के लिए ही करने का इंतजाम किया गया है.

आपूर्ति और मांग के बीच भारी अंतर के चलते भिलाई, बेल्लारी, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, हल्दिया, विजयनगर आदि जगहों से ऑक्सीजन हासिल करने के प्रयास चल रहे हैं. शिंगणे ने कहा कि 30 अप्रैल तक संक्रमितों की संभावित संख्या को देखते हुए प्रतिदिन 300 से 500 मैट्रिक टन अतिरिक्त भंडारण के लिहाज से योजना तैयार की गई है.

दूसरे राज्यों से आने वाले ऑक्सीजन की व्यवस्था

1. भिलाई से 2289 मैट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी. 15 टैंकर की व्यवस्था की गई है. औसतन प्रतिदिन 100 मैट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी. यह आपूर्ति नागपुर व अमरावती संभाग को की जाएगी.

2. हैदराबाद से कुल 100 मैट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी. 5 टैंकर की व्यवस्था की गई है. इससे नांदेड़, उस्मानाबाद, लातूर को आपूर्ति की जाएगी.

3. बेल्लारी प्लांट से कुल 200 मैट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी. 15 टैंकर की व्यवस्था की गई. प्रतिदिन 20 मैट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी. इससे औरंगाबाद संभाग को आपूर्ति होगी.

4. बेल्लारी प्लांट 2: 1467 मैट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी. 15 टैंकर की व्यवस्था की गई है. इससे लातूर, उस्मानाबाद को आपूर्ति होगी.

5. एयर वॉटर बेल्लारी- 512 मैट्रिक टन ऑक्सीजन. इसके लिए टैंकर और आपूर्ति की जगह की योजना तैयार की जा रही है.

6. चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बढ़ाकर दूसरे राज्यों से औसतन प्रतिदिन 400 मैट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति का लक्ष्य हासिल करने की योजना है. यह आपूर्ति तीन से चार दिन में शुरू होने की उम्मीद है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए