लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Corona Update: कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या आठ हजार से अधिक, मृतकों की संख्या 342 हुई

By गुणातीत ओझा | Updated: April 27, 2020 15:45 IST

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 440 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या आठ हजार से अधिक हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 342 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 8,068 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 440 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या आठ हजार से अधिक हो गई है।राज्य में मुंबई के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1319 हो गई है।

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 440 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या आठ हजार से अधिक हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 342 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 8,068 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि संक्रमण की वजह से 19 और लोगों की मौत के साथ राज्य में अब तक कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 342 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि अब तक 1,188 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। 

राज्य में मुंबई के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1319 हो गई है। रविवार को पुणे में 55 नए संक्रमण के मामले सामने आए। वहीं कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या पुणे में 80 हो गई है।

पालघर में अस्पताल से छुट्टी पाने वाली पहली व्यक्ति बनी तीन साल की बच्ची

महाराष्ट्र के पालघर के दहानु तालुका में कोविड-19 से संक्रमित पाई गई तीन साल की बच्ची अस्पताल से छुट्टी पाने वाली जिले की पहली व्यक्ति बन गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यहां यह बात कही। एक अधिकारी ने बताया कि गंजाड़ इलाके में दसरापाड़ा की निवासी इस बच्ची को रविवार को दहानु उप अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कलेक्टर कालिदास शिंदे ने कहा, ''बच्ची के नमूनों की तीन बार जांच की गई और तीनों ही बार जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लिहाजा डॉक्टरों ने उसे आज छुट्टी देने का फैसला लिया। वह कोविड-19 से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाली जिले की पहली व्यक्ति बन गई है।'' सहायक कलेक्टर सौरभ खटियार, तहसीलदार राहुल सारंग और टीएचओ संदीप गाड़ेकर बच्ची को अस्पताल लाते समय साथ थे। एक अधिकारी ने कहा, ''बच्ची के संपर्क में आए 224 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से संक्रमित पाए गए सात लोगों का इलाज कर रहा है।''

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब