लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान से सोनिया और राहुल गांधी नाराज, लगाम लगाने के दिए निर्देश

By शीलेष शर्मा | Updated: July 12, 2021 21:45 IST

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया है कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में सहयोगी शिवसेना और राकांपा को लगता है कि उनकी पार्टी के बढ़ते प्रभाव के कारण उनके पैरों तले से जमीन खिसक रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस शिवेसना के नेतृत्व वाले तीन दलों के गठबंधन एमवीए की सरकार का हिस्सा है।शिवसेना तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में बेचैनी है।कांग्रेस महाराष्ट्र में खुद को फिर से मजबूत कर रही है।

नई दिल्लीः कांग्रेस का महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। यह संकेत उस बातचीत से मिले, जो सोनिया गांधी और राज्य के प्रभारी  एच के पाटिल के बीच प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के हाल के बयानों को लेकर हुयी।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने लोकमत से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव बहुत दूर हैं। अतः ऐसे बयानों का कोई मतलब नहीं हैं। इस नेता ने इस बात की भी पुष्टि की कि पटोले पर उनके बयानों को लेकर लगाम लगाने के निर्देश एच के पाटिल को दिये जा चुके हैं। 

पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल और सोनिया दोनों ही पटोले के उन बयानों को लेकर खासे नाराज़ हैं, जिनसे महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार को लेकर गलत संदेश जा रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का तर्क था कि शिवसेना से गठबंधन करने की मुख्य वजह भाजपा को सत्ता से बाहर रखने की थी, लेकिन पटोले के बयानों से भाजपा को शिवसेना से दूरियां कम करने और गठबंधन को कमज़ोर करने मौका मिल रहा है।

कांग्रेस नेतृत्व महाराष्ट्र में अघाड़ी सरकार को पूरे 5 साल काम करते देखना चाहती है। इधर राज्य के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भी पटोले के बयानों पर नाराज़गी जताते हुए सोनिया गांधी से शिकायत की है। सोनिया के एच के पाटिल को पटोले के बयानों पर लगाम लगाने के निर्देश इन्हीं शिकायतों का नतीजा माना जा रहा है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीउद्धव ठाकरे सरकारमुंबईनाना पटोलेमहाराष्ट्रशरद पवारउद्धव ठाकरेशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos