लाइव न्यूज़ :

चालू है सत्ता का खेल, सोनिया के बुलावे पर 4 बजे तक महाराष्ट्र के कांग्रेसी नेता पहुँचेगे दिल्ली, शिवसेना के सपोर्ट पर होगा मंथन

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 11, 2019 13:14 IST

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर गतिरोध बरकरार है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना एक साथ आकर सरकार बनाना चाहती है, लेकिन आखिरी फैसला कांग्रेस करेगी।

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर गतिरोध बरकरार है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना एक साथ आकर सरकार बनाना चाहती है, लेकिन आखिरी फैसला कांग्रेस करेगी। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी स्थित कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति को लेकर बैठक हुई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति को लेकर सोनिया गांधी के आवासा पर हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए। बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने संवाददाताओं से कहा है कि हमने अपने महाराष्ट्र के नेताओं को आगे की चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है, बैठक आज शाम 4 बजे की जाएगी। इधर, एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने कहा है कि कांग्रेस से विचार-विमर्श के बाद ही कोई आखिरी फैसला लिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस विधायक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने के पक्ष में है। एनसीपी की कोर ग्रुप की बैठक के बाद नवाब मलिक ने कहा कि हम कांग्रेस के किसी फैसले पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। हमने साथ चुनाव लड़ा और जो भी फैसला किया जाएगा, वह साथ में होगा।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 

मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान खत्म हो चुकी है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर एकसाथ चुनाव लड़ा और एनडीए को बहुमत भी प्राप्त हुआ, लेकिन शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती थी, लेकिन बीजेपी इस पर तैयार नहीं हुई। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019सोनिया गाँधीकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील