लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी से जारी गतिरोध के बीच बदले शिवसेना के सुर, कहा, 'कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 10, 2019 12:14 IST

Sanjay Raut: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी के साथ जारी गतिरोध के बीच शिवसेना ने कहा है कि कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा है कि अगर बीजेपी के पास बहुमत था तो क्यों नहीं बनाई सरकार राउत ने कहा कि शिवसेना बीजेपी के कदम के बाद करेगी अपनी रणनीति घोषित

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना ने एक ऐसा बयान दिया है, जो भारतीय जनता पार्टी को पसंद नहीं आएगा। शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है और पार्टियों के बीच कई मुद्दों पर असहमति हो सकती है। 

राउत ने साथ ये भी कहा कि अगर और कोई सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है तो शिवसेना ये जिम्मेदारी उठाने को तैयार है। राज्यपाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं: राउत

एएनआई के मुताबिक राउत ने कहा, 'अगर कोई सरकार बनाने को तैयार नहीं है तो शिवसेना ये जिम्मा उठाने को तैयार है।' 

वहीं कांग्रेस और एनसीपी को लेकर राउत ने कहा, 'कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है। सभी पार्टियों की कुछ मुद्दे पर असहमति होती है। कांग्रेस-एनसीपी ने राज्य की भलाई के लिए काम किए हैं।' 

शिवसेना ने सरकार गठन को लेकर फिर कसा बीजेपी पर तंज

राउत ने सरकार गठन में देरी पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा अगर उन्हें बहुमत का भरोसा था तो उन्होंने दावा पेश क्यों नहीं किया। राउत ने कहा, 'हम ये समझने में असफल हैं कि अगर उन्हें बहुमत का भरोसा था तो आखिर क्यों बीजेपी ने 24 घंटे (नतीजों के बाद) के अंदर सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया।'

शिवसेना की भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'राज्यपाल के पहले कदम की तस्वीर साफ होने दीजिए। अगर कोई सरकार बनाने में सफल नहीं होगा। तो शिवसेना अपनी रणनीति घोषित करेगी।' 

21 अक्टूबर को हुए 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं और बहुतम का जादुई आंकड़ा 145 सीटों का है। शिवसेना की ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग को लेकर दोनों पार्टियों के बीच पेंच फंसा है।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं