लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्रियों की ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा की निंदा की

By भाषा | Updated: August 18, 2021 12:25 IST

Open in App

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान परेशान हैं और ईंधन तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं तो लेकिन केंद्रीय मंत्री ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में व्यस्त हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्री विभिन्न राज्यों में लोगों से संपर्क साधने और हाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर उनका आभार प्रकट करने के लिए ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ कर रहे हैं। मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पटोले ने दावा किया, ‘‘ लोग यह समझ चुके हैं कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है। अब लोग आशीर्वाद नहीं दे रहे हैं बल्कि उन्होंने भाजपा नेताओं को घर भेजने का फैसला कर लिया है।’’ उन्होंने भाजपा पर इजराइली स्पाइवेयर ‘पेगासस’ का इस्तेमाल कर नेताओं और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की जासूसी का आरोप लगाया। भाजपा इस आरोप से इनकार करती रही है। पटोले से जब पूछा गया कि क्या केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने भाजपा नेता पंकजा मुंडे और उनके समर्थकों को सांत्वना देने के लिए बीड से ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू की तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस दूसरों के घरों में नहीं झांकती है, ‘यह भाजपा का काम है।’’ बीड जिले का परली भाजपा की राष्ट्रीय सचिव मुंडे का गढ़ माना जाता है। राज्यसभा सांसद कराड जब सोमवार को परली में पंकजा मुंडे के आवास पहुंचे तो प्रत्यक्ष तौर पर मुंडे के समर्थकों ने मुंडे और उनकी बहन प्रीतम मुंडे का गुणगान करते हुए नारे लगाए। प्रीतम मुंडे को हाल के केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में जगह नहीं मिली थी। इसी बीच पटोले ने केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के एक बयान पर टिपण्णी करते हुए कहा, ‘‘ हमने लोगों को न्याय दिया और हमारी फिल्म सफल रही।’’ दानवे ने अपनी टिप्पणी में शिवसेना नीत राज्य सरकार को ‘अमर, अकबर और एंथनी’ करार दिया था और कहा था कि यह खुद ही गिर जाएगी। 'अमर अकबर एंथनी’ 1977 की बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें तीन भाई बचपन में जुदा हो जाते हैं और उन्हें तीन अलग-अलग परिवार के लोग गोद लेते हैं, जो अलग धर्मों के मानने वाले होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम