महाराष्ट्र में आज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का हड़ताल, जानें राज्य सरकार से क्या है उनकी मांग?

By भाषा | Published: February 1, 2023 07:49 AM2023-02-01T07:49:11+5:302023-02-01T07:54:45+5:30

स्थायी सरकारी नौकरी समते उनकी अन्य मांगों में काम के बोझ को कम करना, समय पर मेहताना देना और राज्य सरकार द्वारा बीमा कराना शामिल है।

maharashtra community health officers will be on one day strike on february 1 | महाराष्ट्र में आज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का हड़ताल, जानें राज्य सरकार से क्या है उनकी मांग?

प्रतिकात्मक तस्वीर। क्रेडिट- सोशल मीडिया

Highlightsसामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी स्थायी सरकारी नौकरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे।सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम करते हैं।वे वर्तमान में अनुबंध पर काम कर रहे हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी स्थायी सरकारी नौकरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उनकी अन्य मांगों में काम के बोझ को कम करना, समय पर मेहताना देना और राज्य सरकार द्वारा बीमा कराना शामिल है।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम करते हैं। वे वर्तमान में अनुबंध पर काम कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि हालांकि उनके अनुबंधों का नवीनीकरण किया जाता है, लेकिन सीएचओ ने अब उन्हें राज्य सरकार का स्थायी कर्मचारी बनाने की मांग की है। एक सरकारी डॉक्टर ने कहा कि एक दिन की हड़ताल मरीजों से बुनियादी जांच प्रभावित होगी। 

Web Title: maharashtra community health officers will be on one day strike on february 1

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे