लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे ने प्रतिबंध के बावजूद महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2024 17:04 IST

विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि आम लोगों को भगवान के दर्शन के लिए घंटों कतार में इंतजार करना पड़ता है जबकि अति विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) को प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। 

Open in App

उज्जैन (मप्र): महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे व सांसद श्रीकांत शिंदे ने प्रतिबंध के बावजूद यहां महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि आम लोगों को भगवान के दर्शन के लिए घंटों कतार में इंतजार करना पड़ता है जबकि अति विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) को प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। 

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीकांत शिंदे ने बृहस्पतिवार शाम को अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ भगवान की पूजा करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश किया। इसका वीडियो वायरल होते ही विवाद शुरू हो गया, क्योंकि गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर करीब एक साल से प्रतिबंध लगा हुआ है। महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह देश के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है और यहां साल भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। 

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने शुक्रवार को नाराजगी जताते हुए कहा, "आम श्रद्धालु को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए घंटों तक लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है जबकि वीआईपी को प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी गई।" उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "यह नियमों के खिलाफ है और हम इसका कड़ा विरोध करते हैं।" 

मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन के जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा, "किसी को भी गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह (शिंदे का) अनधिकृत प्रवेश है और मैंने मंदिर प्रशासक को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।" मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और गर्भगृह के प्रवेश व अन्य पहलुओं की देखरेख के लिए जिम्मेदार निरीक्षक के साथ-साथ अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

भाषा इनपुट

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रउज्जैनमहाकालेश्वर मंदिरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे