लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः महाविकास अघाड़ी में शिवसेना-कांग्रेस आमने-सामने, उद्धव बोले-अकेले चुनाव लड़ने वालों को जनता चप्पल मारेगी

By अभिषेक पारीक | Updated: June 20, 2021 15:02 IST

महाराष्ट्र में गठबंधन से चल रही महाविकास अघाड़ी सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। सरकार में खटास की अटकलें शनिवार को शिवसेना के 55वें स्थापना दिवस के मौके पर और मुखर हो उठीं।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि जो अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, उन्हें जनता चप्पलों से मारेगी। जवाब में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि यह जनता ही तय करेगी।उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व और मराठी अस्मिता को पार्टी की पहली प्राथमिकता बताया। 

महाराष्ट्र में गठबंधन से चल रही महाविकास अघाड़ी सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। सरकार में खटास की अटकलें शनिवार को शिवसेना के 55वें स्थापना दिवस के मौके पर और मुखर हो उठीं। इसका कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का एक बयान है। जिसमें उन्होंने कहा कि अकेले चुनाव लड़ने वालों को जनता चप्पलों से मारेगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस और शिवसेना के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के स्थापना दिवस के अवसर पर इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो लोग अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, उन्हें जनता चप्पलों से मारेगी। मुख्यमंत्री का यह बयान महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के उस बयान के बाद आया है, जिसमें पटोले ने अगले सभी चुनाव अकेले लड़ने की बात कही थी। पटोले ने कहा कि अब ये जनता तय करेगी कि चप्पल की मार किसे पड़ती है। कुछ वक्त पहले ही नाना पटोले ने मुख्यमंत्री बनने की भी इच्छा जताई थी। 

शिवसैनिक धमाकेदार जवाब देते हैं-ठाकरे

ठाकरे ने मुंबई के दादर में शिवसेना और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प को लेकर भी जवाब दिया है। उन्होंने किसी पार्टी या घटना का नाम लिए बिना कहा, 'एक संदेश चारों ओर जा रहा है कि अगर कोई शोर करता है तो आप धमाकेदार जवाब देते हैं। आप जानते हैं कि यह संदेश पिछले कुछ दिनों से क्यों प्रसारित हो रहा है।' ठाकरे ने कहा कि खूनखराबा शिवसेना के कार्यकर्ताओं की असली पहचान नहीं है। शिवसेना का एक सच्चा कार्यकर्ता अन्याय का सामना करने वालों की मदद के लिए दौड़ता है। हमारे खिलाफ आरोप लगाने वाले ऐसे कामों के लिए जाने जाते हैं?

हिंदुत्व और मराठी अस्मिता पहली प्राथमिकता

उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में हिंदुत्व और मराठी अस्मिता को पार्टी की पहली प्राथमिकता बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए कतई लाचार नहीं हैं। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी जमकर तारीफ की। 

सत्ता नहीं मिलने से कुछ लोग छटपटा रहे-ठाकरे

उन्होंने भाजपा और देवेंद्र फडणवीस का नाम लिए बिना निशाना साधा। ठाकरे ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार बनने के बाद कुछ लोगों के पेट में दर्द है, लेकिन मैं डॉक्टर नहीं हूं। उन्हें वक्त आने पर राजनीतिक दवा दूंगा। सत्ता नहीं मिलने से कई लोग छटपटा रहे हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेनाना पटोलेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी