लाइव न्यूज़ :

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे एकनाथ शिंदे और फड़नवीस, किया गया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2023 12:05 IST

मुख्यमंत्री के प्रवक्ता विराज मुलाये ने कहा, "वह ( एकनाथ शिंदे) अयोध्या के संतों से भी मिलेंगे और एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह अयोध्या में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद रविवार को मुंबई लौट आएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद शिंदे की यह पहली अयोध्या यात्रा है। शिंदे हनुमानगढ़ी मंदिर और राम मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।वह राम जन्मभूमि मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य को भी देखेंगे और सरयू नदी के तट पर शाम की आरती करेंगे।

अयोध्याः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यंत्री देवेंद्र फड़नवीस रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच चुके हैं। अयोध्या पहुंचने पर दोनों का भव्य स्वागत किया गया। शिंदे शनिवार को लखनऊ पहुंचे थे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया था।

अयोध्या के लिए निकलने से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अयोध्या जा रहा हूं, वहां पर हम राम लला के दर्शन करेंगे, आरती करेंगे। क्या 2024 में श्रीराम का आशीर्वाद मिलेगा? इस सवाल पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु रामचंद्र का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए धनुष बाण हमें मिला है।  वहीं फड़नवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मै राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे की आज अयोध्या यात्रा के चलते अयोध्या में सड़कों पर जगह-जगह उनके होर्डिंग व बैनर लगाए गए हैं। शिंदे के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी होंगे।

शिवसेना के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के ठहरने के लिए मंदिर नगरी के लगभग सभी होटल, अतिथि गृह और धर्मशालाएं बुक कर ली गई हैं।  शिंदे की अयोध्या यात्रा का पूरे देश में प्रचार-प्रसार करने के लिए शिवसेना ने एक योजना तैयार की है।

 महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद शिंदे की यह पहली अयोध्या यात्रा है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक शिंदे हनुमानगढ़ी मंदिर और राम मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। वह राम जन्मभूमि मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य को भी देखेंगे और सरयू नदी के तट पर शाम की आरती करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रवक्ता विराज मुलाये ने कहा, "वह अयोध्या के संतों से भी मिलेंगे और एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह अयोध्या में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद रविवार को मुंबई लौट आएंगे।" शिंदे, मंदिर नगरी में लगभग नौ घंटे बिताएंगे। शिंदे ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या उनके और उनके समर्थकों के लिए परम आस्था का स्थान है, जहां शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे भगवान राम का भव्य मंदिर देखना चाहते थे। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेअयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो