Maharashtra Chunav 2024: बसपा ने 3.92 करोड़ और सपा ने 1.25 करोड़ रुपये किए खर्च?, मायावती की विमान-हेलीकॉप्टर यात्रा पर 1.23 करोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2025 12:51 PM2025-01-10T12:51:11+5:302025-01-10T12:52:26+5:30

maharashtra chunav 2024: बसपा ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती की हवाई यात्रापर 55.75 लाख रुपये का व्यय किया।

maharashtra chunav BSP spent Rs 3-92 crore SP spent Rs 1-25 crore expenditure report submitted Rs 1-23 crore Mayawati's plane helicopter travel Election Commission | Maharashtra Chunav 2024: बसपा ने 3.92 करोड़ और सपा ने 1.25 करोड़ रुपये किए खर्च?, मायावती की विमान-हेलीकॉप्टर यात्रा पर 1.23 करोड़

file photo

Highlightsबसपा ने अपने विभिन्न बैंक खातों में 570 करोड़ रुपये की जमा राशि दिखाई है। झारखंड में बसपा ने प्रचार पर 1.58 करोड़ रुपये सहित कुल 2.52 करोड़ रुपये खर्च किए।कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संबंध में केवल आंशिक व्यय रिपोर्ट दी है।

maharashtra chunav 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान 3.92 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार पर खर्च 2.17 करोड़ रुपये शामिल हैं। निर्वाचन आयोग को सौंपी गई व्यय रिपोर्ट के मुताबिक, बसपा ने महाराष्ट्र में अपने उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास को प्रकाशित कराने पर 1.75 करोड़ रुपये खर्च किए। रिपोर्ट के अनुसार, बसपा ने राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती की हवाई यात्रापर 55.75 लाख रुपये का व्यय किया।

रिपोर्ट में बसपा ने अपने विभिन्न बैंक खातों में 570 करोड़ रुपये की जमा राशि दिखाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड विधानसभा चुनावों में बसपा ने प्रचार पर 1.58 करोड़ रुपये सहित कुल 2.52 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्टी ने झारखंड में अपने उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास को प्रकाशित कराने पर 93.71 लाख रुपये खर्च किए, जबकि राज्य में प्रचार के लिए मायावती की विमान एवं हेलीकॉप्टर यात्रा पर 1.23 करोड़ रुपये का व्यय हुआ। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संबंध में केवल आंशिक व्यय रिपोर्ट दी है।

पार्टी ने महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले को प्रचार के लिए केवल 40 लाख रुपये दिए। रिपोर्ट में कांग्रेस झारखंड चुनाव पर खर्च की गई राशि के बारे में कुछ नहीं बताया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपनी व्यय रिपोर्ट में झारखंड चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार पर कुल 9.95 लाख रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी है।

वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) ने निर्वाचन आयोग को सौंपी गई व्यय रिपोर्ट में दोनों चुनावी राज्यों में अपने 27 उम्मीदवारों के प्रचार पर कुल 1.82 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया है। पार्टी ने झारखंड में 57 लाख रुपये और महाराष्ट्र में 1.25 करोड़ रुपये खर्च करने की जानकारी दी है।

Web Title: maharashtra chunav BSP spent Rs 3-92 crore SP spent Rs 1-25 crore expenditure report submitted Rs 1-23 crore Mayawati's plane helicopter travel Election Commission

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे