लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में बिजी हैं पीएम मोदी?, श्रीनगर और जम्मू-कश्मीर में हमले पर कोई ध्यान नहीं, सामना के संपादकीय में टिप्पणी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2024 12:04 IST

Maharashtra Chunav 2024: ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार की जम्मू-कश्मीर में ‘‘हालात को स्थिर करने में बेहद कम रुचि’’ है।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष पाकिस्तानी कमांडर को मार गिराये जाने के एक दिन बाद यह हमला हुआ। महाराष्ट्र और झारखंड राज्यों को कैसे जीता जाए, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा बैठकें कर रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर चुनावी माहौल में खो गए हैं।

Maharashtra Chunav 2024: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार का ध्यान महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने पर है और जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए उसके पास समय ही नहीं है। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में यह टिप्पणी श्रीनगर में भीड़भाड़ वाले पिस्सू बाजार के पास सीआरपीएफ बंकर पर आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंकने के एक दिन बाद आई है। इस हमले में कम से कम 11 नागरिक घायल हो गए। यह हमला पर्यटक स्वागत केंद्र (टीआरसी) के निकट स्थित आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र परिसर के पास हुआ, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। सुरक्षा बलों द्वारा श्रीनगर के खानयार इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर को मार गिराये जाने के एक दिन बाद यह हमला हुआ। ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार की जम्मू-कश्मीर में ‘‘हालात को स्थिर करने में बेहद कम रुचि’’ है।

इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सुधारने के बजाय महाराष्ट्र और झारखंड राज्यों को कैसे जीता जाए, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा बैठकें कर रही है। मराठी दैनिक अखबार ने आरोप लगाया कि ‘‘हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर चुनावी माहौल में खो गए हैं।

उनका मुख्य ध्यान महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतने पर है और ऐसा लगता है कि अब जम्मू-कश्मीर में चुनाव समाप्त हो जाने के बाद वहां के मुद्दों पर बात करने के लिए उनके पास ज्यादा समय नहीं है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। एक आतंकवादी अभी भी फरार है और अधिकारियों पर लगातार गोलीबारी कर रहा है।

अक्टूबर में ही (जम्मू-कश्मीर में) पांच अलग-अलग हमले हुए हैं, जिससे केंद्र सरकार के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।’’ संपादकीय में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री (उमर अब्दुल्ला) ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी हमलों में अचानक वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है और केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर बयान जारी करना चाहिए।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024शिव सेनाउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीअमित शाहBJPसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम