लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: BJP नेता मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला ठाणे जिले में हुआ दर्ज

By भाषा | Updated: October 26, 2019 23:20 IST

कपूरबावडी पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक ए वी देशमुख ने बताया कि शिकायतकर्ता एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने तीन साल पहले ठाणे के बालकुम में एक लोढ़ा समूह की परियोजना में एक फ्लैट खरीदा था।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई भाजपा प्रमुख मंगल प्रभात लोढ़ा सहित लोढ़ा बिल्डर्स के निदेशकों के खिलाफ पड़ोसी ठाणे जिले में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया है। तय समय में फ्लैट नहीं सौंपे जाने की शिकायत पर एक स्थानीय अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

मुंबई भाजपा प्रमुख मंगल प्रभात लोढ़ा सहित लोढ़ा बिल्डर्स के निदेशकों के खिलाफ पड़ोसी ठाणे जिले में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया है। तय समय में फ्लैट नहीं सौंपे जाने की शिकायत पर एक स्थानीय अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि यह मामला फ्लैट खरीदार और भवन निर्माण कंपनी के बीच सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है। कपूरबावडी पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक ए वी देशमुख ने बताया कि शिकायतकर्ता एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने तीन साल पहले ठाणे के बालकुम में एक लोढ़ा समूह की परियोजना में एक फ्लैट खरीदा था।

शिकायतकर्ता ने कहा कि यह फ्लैट अगस्त 2017 तक सौंपे जाने की उम्मीद थी। लेकिन, इस पर कब्जा नहीं मिला। इस वजह से उन्होंने ठाणे की अदालत में एक शिकायत दायर की, जिसने पुलिस को भवन निर्माण कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

अधिकारी ने बताया कि मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य के खिलाफ बृहस्पतिवार को आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत एक मामला दर्ज किया गया। हालांकि, दोनों पक्षों ने इसके अगले दिन मुलाकात की और फ्लैट शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया।

देशमुख ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। मामला बंद करने से पहले दोनों पक्षों के बयान दर्ज किये जाएंगे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी