लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: हाईकोर्ट ने भाजपा और मनसे नेताओं पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया, बीएमसी में सीटें बढ़ाने को चुनौती दी थी

By विशाल कुमार | Updated: February 21, 2022 14:40 IST

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की हरी झंडी के बाद महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग ने अपनी अधिसूचना के जरिये बीएमसी की सीटें 227 से बढ़ाकर 236 कर दी है। हाईकोर्ट ने भाजपा और मनसे नेता द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट ने भाजपा और मनसे नेता द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है।महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग ने बीएमसी की सीटें 227 से बढ़ाकर 236 कर दी है।बीएमसी में नौ सीटों की वृद्धि को महाराष्ट्र सरकार के 30 नवंबर के अध्यादेश को चुनौती दी गई थी।

मुंबई:बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में नौ सीटों की वृद्धि को अधिसूचित करने वाले महाराष्ट्र सरकार के अध्यादेश को चुनौती देने वाले भाजपा नेता नितेश राजहंस सिंह और मनसे नेता सागर कांतिलाल देवरे पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट ने भाजपा और मनसे नेता द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की हरी झंडी के बाद महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग ने अपनी अधिसूचना के जरिये बीएमसी की सीटें 227 से बढ़ाकर 236 कर दी है।

इससे पहले, बॉम्बे हाईकोर्ट ने भाजपा के दो पार्षदों अभिजीत सामंत और राजश्री शिरवाडकर की एक याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें बीएमसी में नौ सीटों की वृद्धि को अधिसूचित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के 30 नवंबर के अध्यादेश को चुनौती दी गई थी।

इसके बाद दो भाजपा पार्षदों ने सुप्रीम कोर्ट का का रुख किया था लेकिन शीर्ष अदालत ने दोनों पार्षदों की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ भाजपा नेताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी की इस दलील से सहमत नहीं हुई थी कि वार्ड की संख्या बढ़ाने की शक्ति का प्रयोग निर्वाचन आयोग को करना है न कि नगर निकाय को वह भी एक अध्यादेश के जरिए।

टॅग्स :महाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिकाBJPमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए