लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः BJP अध्यक्ष के 'होम ग्राउंड' में बीजेपी शून्य पर सिमटी, एनसीपी ने कहा- बाप आखिर बाप होता है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 27, 2019 14:00 IST

'बाप आखिर बाप ही होता है' लिखा यह बैनर राकांपा ने कोल्हापुर में लगाया है. इस बैनर पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार का बड़ा फोटो है.

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा ने कोल्हापुर में बैनर लगाकर भाजप पर कटाक्ष किया है.चंद्रकांत पाटिल के होमग्राउंड कोल्हापुर में भाजपा को भारी झटका लगा है

विधानसभा चुनाव में भाजपा भले ही बड़ी पार्टी साबित हुई है लेकिन उसे कम सीटें मिली हैं. इसलिए अपने बूते सत्ता हासिल करने के उनके मनसूबों पर पानी फिर गया. खास बात यह कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के होमग्राउंड कोल्हापुर में भाजपा को भारी झटका लगा है. विधानसभा चुनाव में भाजपा को कोल्हापुर में एक भी सीट नहीं मिली है. इसलिए कोल्हापुर जिला भाजपामुक्त हुआ है.

इसके साथ ही राकांपा ने कोल्हापुर में बैनर लगाकर भाजप पर कटाक्ष किया है. 'बाप आखिर बाप ही होता है' लिखा यह बैनर राकांपा ने कोल्हापुर में लगाया है. इस बैनर पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार का बड़ा फोटो है. कोल्हापुर में भाजपा के दो विधायक थे. उन्हें भाजपा ने उम्मीदवारी दी थी, लेकिन वे हार गए. भाजपा विधायक अमल महाडि़क को कांग्रेस के ऋतुराज पाटिल ने हराया जबकि भाजपा विधायक सुरेश हालवणकर को कांग्रेस से बगावत कर बाहर गए प्रकाश आव्हाड़ ने पराजित किया.

कोल्हापुर जिले की सात सीटों पर महाआघाड़ी को विजय मिली. जिले में कांग्रेस ने चार, राकांपा ने दो जबकि जनसुराज्य पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की. कांग्रेस से बाहर होकर विधायक बने प्रकाश आव्हाड़ के महाआघाड़ी में जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है. वहीं, अन्य दो सीटों पर जनता का शिवसेना की ओर झुकाव दिखा. पिछले चुनाव में महायुति ने जिले की 10 में से आठ सीटों पर जीती थी. लेकिन अब महायुति के पास महज दो सीटें हैं. चुनाव परिणाम को देखते हुए कहा जा रहा है कि जिले में आए बाढ़ की वजह से भी भाजपा को नुकसान हुआ है.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे