लाइव न्यूज़ :

मेरी कार पर भीड़ ने हमला किया, मुझे मारने की कोशिश की गई; मंदिरों में फ्री लाउडस्पीकर बांटनेवाले भाजपा नेता ने शिवसेना पर लगाया आरोप, FIR दर्ज

By अनिल शर्मा | Updated: April 23, 2022 08:11 IST

शिवसेना कार्यकर्ताओं की भीड़ द्वारा उनकी कार पर कथित रूप से हमला किए जाने के बाद बीजेपी के मोहित कंबोज ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहित कंबोज के मुताबिक उनकी कार पर हमला शुक्रवार को हुआ और वे भागने में सफल रहेभाजपा नेता ने शिवसेना पर उन्हें मारने का आरोप लगाया हैभाजपा नेता ने हाल ही में मंदिरों और ट्रस्टों को फ्री में लाउडस्पीकर बांटे थे और हनुमान चालीसा बजाने की अपील की थी

मुंबईः महाराष्ट्र के भाजपा नेता मोहित कम्बोज ने शिवसेना पर उन्हें मारने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने एक बयान में कहा कि कलानगर जंक्शन पर मेरी कार पर भीड़ ने हमला किया, हम भागने में सफल रहे। ंमोहित ने प्रदेश सरकार पर हलमा करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बंगाल से भी बदतर साबित हो रही है। नवाब मलिक जैसे भ्रष्ट मंत्रियों को बेनकाब करने वाले विपक्षी नेताओं पर राज्य सरकार द्वारा हमला किया जा रहा है...मैं इसकी निंदा करता हूं।

शिवसेना कार्यकर्ताओं की भीड़ द्वारा उनकी कार पर कथित रूप से हमला किए जाने के बाद बीजेपी के मोहित कंबोज ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता ने कहा, यह मेरी आवाज दबाने के लिए शिवसेना और महाराष्ट्र के सीएम द्वारा मुझे मारने की कोशिश थी। देखना होगा कि मुंबई पुलिस क्या कार्रवाई करती है। सीसीटीवी में रिकॉर्ड है सब कुछ...।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा का मुद्दा जोरों पर है। इसको लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। शिवसेना पर आरोप लगाने वाले कम्बोज ने कुछ दिन पहले ही मंदिरों में हनुमान चालीसा बजाने की अपील की थी। इसको लेकर भाजपा नेता ने मंदिर और ट्रस्टों को फ्री में लाउडस्पीकर वितरित किए थे। साथ ही उन्होंने 14 अप्रैल को घोषणा की थी कि पूरे देश के मंदिरों में फ्री में लाउडस्पीकर लगवाएंगे। उन्होंने कहा था, मंदिरों में ये मुफ्त लाउडस्पीकर लगवाकर प्रतिदिन देवी-देवताओं के भजन-कीर्तन बजाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करवाएं।

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?