लाइव न्यूज़ :

Ganpat Gaikwad Arrested: BJP विधायक गणपत गायकवाड़ गिरफ्तार, कोर्ट में आज होगी पेशी

By अंजली चौहान | Updated: February 3, 2024 11:20 IST

रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ शुक्रवार को हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में बातचीत कर रहे थे, तभी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के समर्थकों ने झड़प की और महेश गायकवाड़ पर गोलियां चला दीं।

Open in App

ठाणे: महाराष्ट्र के उल्हासनगर पुलिस स्टेशन फायरिंग मामले में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी एमएल के साथ अन्य तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि गायकवाड़ को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में हैं और उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।  

जानकारी के अनुसार, उल्हासनगर में शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी। थाने के भीतर हुए विवाद से हंगामा मच गया।

गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई, जहां दो राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए थे। गोलीबारी के कारण यूबीटी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।  

पुलिस ने क्या कहा?

डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा, " महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन आए। उसी समय उनके बीच बातचीत हुई और गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। जांच चल रही है।"

यूबीटी नेता ने कही ये बात 

इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने '3 इंजन सरकार' को निशाने पर लेते हुए कहा कि ''यह फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है, जिसने गोली चलाई वह बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ थे और जिसे गोली लगी है वह शिव सेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ थे।''

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस विधायक को लाखों लोगों के कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है, वह लोगों को गोली मार रहा है। 3 इंजन वाली सरकार में, दो पार्टियों के नेता लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि पिछले साल से, दोनों गायकवाड़ कल्याण पूर्व विधानसभा की उम्मीदवारी को लेकर रस्साकशी में हैं। दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते और फायरिंग की घटना दोनों के बीच की दुश्मनी के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। 

टॅग्स :Maharashtra BJP MLAMaharashtra BJPPoliceShiv Sena MLA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?