लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के कारण 50 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक

By भाषा | Updated: December 31, 2021 10:10 IST

Open in App

मुंबई, 31 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए खुले या बंद स्थानों पर आयोजनों में लोगों के एकत्रित होने की संख्या 50 तक सीमित कर दी है।

पहले विवाह समारोह या सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक सभा में बंद स्थानों में 100 और खुले स्थानों में 250 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति थी।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार रात को जारी नए दिशानिर्देश में इन आयोजनों में शामिल होने वालों की संख्या 50 तक सीमित कर दी है। नए आदेश में यह भी कहा गया है कि अंतिम संस्कार में केवल 20 व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं।

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 5368 मामले सामने आए, जो एक दिन पहले सामने आए मामलों से 1468 अधिक हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,70,754 हो गई।

राज्य में फिलहाल 18,217 उपचाराधीन रोगी हैं। पिछले 24 घंटे में 1193 कोविड-19 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 65,07,330 हो गई।

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को ओमीक्रोन स्वरूप के 198 नए मामले सामने आए, जिसमें अकेले मुंबई में 190 मामले शामिल हैं, राज्य में कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से संक्रमित होने वालों की संख्या 450 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब