लाइव न्यूज़ :

कोरोना की लहरः महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 30 और लोगों की मौत,  1337 नए केस, मंत्री ने कहा-अमरावती में नहीं लगेगा लॉकडाउन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2021 17:06 IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अब तक कम से कम 74,305 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है और वर्तमान में 15,117 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे नए मामलों में 784 शहरी क्षेत्र से और 553 ग्रामीण क्षेत्र से हैं।पांच की मौत सिविल अस्पताल में और दो लोगों की मौत निजी अस्पताल में हुई।औरंगाबाद शहर में 5,117 नमूनों की जांच हुई और संक्रमित होने की दर 16.45 प्रतिशत है।

औरंगाबादः महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला में कोविड-19 के 1337 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,266 हो गयी है जबकि संक्रमण से 30 और लोगों ने दम तोड़ दिया है।

अधिकारी ने इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की जानकारी मंगलवार को मिली थी। संक्रमण से 30 और लोगों के दम तोड़ने से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,844 हो गयी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कम से कम 74,305 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है और वर्तमान में 15,117 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 784 शहरी क्षेत्र से और 553 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों में 23 मरीजों की मौत सरकारी अस्पताल में हुई, पांच की मौत सिविल अस्पताल में और दो लोगों की मौत निजी अस्पताल में हुई।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को औरंगाबाद शहर में 5,117 नमूनों की जांच हुई और संक्रमित होने की दर 16.45 प्रतिशत है। एक निकाय अधिकारी ने बताया कि शहर में नगर निगम प्रशासन ने 134 टीकाकरण केंद्र बनाये हैं और अब तक टीके की 1,54,141 खुराकें दी जा चुकी हैं।

अमरावती में लॉकडाउन लगाए जाने की जरूरत नहीं है : महाराष्ट्र की मंत्री

महाराष्ट्र की मंत्री यशोमति ठाकुर ने बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बताया कि अमरावती में लॉकडाउन लगाए जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि क्षेत्र में कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है। अमरावती जिले की प्रभारी मंत्री ठाकुर ने एक बयान में कहा कि अमरावती संभाग और जिले में पिछले दो सप्ताह से रोजाना 213 से 300 के बीच नए मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ दूसरे लॉकडाउन के बाद से नए मामलों की संख्या में गिरावट आई है। संक्रमण के मामले बढ़ने पर एक और लॉकडाउन लगाने का फैसला किया जा सकता है। मैं मुख्यमंत्री से मिली और उनके समक्ष अपनी बात रखी।’’ अमरावती जिला राज्य के विदर्भ क्षेत्र के अधीन आता है, जहां कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के बाद फरवरी और मार्च में लॉकडाउन लगाया गया था।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 55,469 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 31,13,354 हो गई थी। वहीं, 297 और मरीजों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 56,330 हो गई थी। राज्य में संक्रमण तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने सप्ताहांत पर लॉकडाउन और रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे सरकारऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025ः ‘ट्रिपल इंजन’ के बाद से आम आदमी की बढ़ती अपेक्षाएं'

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

ज़रा हटकेछत्रपति संभाजीनगर में मांस पर बैन?, विरोध में एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने की बिरयानी पार्टी, 15 और 20 अगस्त को बूचड़खाना और मांस बेचने वाली दुकान बंद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील