लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पिछले महीने कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लगवा चुके औरंगाबाद नगर निकाय प्रमुख संक्रमित

By भाषा | Updated: April 5, 2021 11:46 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), पांच अप्रैल कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक पिछले महीने लगवा चुके औरंगाबाद नगर निगम आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पांडे की रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि हुई।

अधिकारी ने बताया कि पांडे में बीमारी के मामूली लक्षण हैं और वह यहां अपने घर में पृथक-वास में रह रहे हैं।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिले में रविवार को संक्रमण के 1,508 नए मामले सामने आए और इसी के साथ जिले में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 88,489 हो गई।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 887 मामले औरंगाबाद शहर और 621 मामले जिले के ग्रामीण इलाकों में सामले आए।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को संक्रमण से 30 और लोगों की मौत हुई और इसी के साथ मृतक संख्या बढ़कर 1,788 हो गई।

उन्होंने बताया कि रविवार को 1,458 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और जिले में संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 71,340 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 15,361 मरीजों का उपचार चल रहा है।

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीता पाडलकर ने बताया कि औरंगाबाद नगर निगम ने शहर में समारोह हॉल को आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्रों में तबदील करने का फैसला किया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस समय, (नगर निकाय स्वास्थ्य केंद्रों में) हमारे पास 800 बिस्तर हैं और आपातकाल की स्थिति में 1,000 और बिस्तरों का प्रबंध किया जाएगा। यदि ये बिस्तर भी भर जाते हैं, हम समारोह हॉल को भी स्वास्थ्य केंद्रों में बदलेंगे, जिनमें हम दो हजार मरीजों का प्रबंधन कर सकते हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि 45 साल से अधिक आयु के लोगों का भी टीकाकरण आरंभ हो गया है और नगर निगम ने शहर के सभी 115 निकाय वार्डों में टीकाकरण केंद्र स्थापित किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब