लाइव न्यूज़ :

'मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की जाति निरपेक्ष छवि से पार्टी को मिल रहा है फायदा, राष्ट्रवाद के चलते महाराष्ट्र में BJP को बढ़त'

By भाषा | Updated: October 6, 2019 19:44 IST

सहस्त्रबुद्धे ने पार्टी के विस्तार में फड़नवीस के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपने क्षेत्र या आसपास के इलाकों पर ध्यान केंद्रित नहीं किया, बल्कि पूरे राज्य का एक विकास सुनिश्चित किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बारे में रविवार को कहा कि पार्टी द्वारा जाति की पहचान को राष्ट्रवाद की भावना से बदलने में मिली सफलता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की जाति निरपेक्ष छवि से पार्टी को फायदा मिल रहा है। सहस्त्रबुद्धे जो खुद महाराष्ट्र से हैं, ने कहा कि राज्य की राजनीति हमेशा से जाति आधारित थी, लेकिन पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रत्येक जाति समूह में अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की है।

भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बारे में रविवार को कहा कि पार्टी द्वारा जाति की पहचान को राष्ट्रवाद की भावना से बदलने में मिली सफलता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की जाति निरपेक्ष छवि से पार्टी को फायदा मिल रहा है। सहस्त्रबुद्धे जो खुद महाराष्ट्र से हैं, ने कहा कि राज्य की राजनीति हमेशा से जाति आधारित थी, लेकिन पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रत्येक जाति समूह में अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया, “आज भाजपा ने राज्य में जाति की पहचान को सफलतापूर्वक खत्म करके उसे एक मजबूत राष्ट्रवाद की भावना में बदल दिया है... राष्ट्रवादी परिप्रेक्ष्य में एक सामाजिक सांस्कृतिक समूह में।” उन्होंने कहा कि एक समय विपक्षी दल भाजपा को सिर्फ ब्राह्मणों और वैश्यों की पार्टी कहते थे, लेकिन अब कांग्रेस और राकांपा के मजबूत गढ़ रहे उत्तरी और पश्चिमी महाराष्ट्र में भाजपा की मजबूत पकड़ है।सहस्त्रबुद्धे ने पार्टी के विस्तार में फड़नवीस के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपने क्षेत्र या आसपास के इलाकों पर ध्यान केंद्रित नहीं किया, बल्कि पूरे राज्य का एक विकास सुनिश्चित किया।उन्होंने कहा, “इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री के प्रभाव वाले इलाकों के आसपास ही विकास कार्यों का फोकस रहता था, लेकिन फड़नवीस ने पूरे राज्य के लिए काम किया।”राज्य में मराठा आरक्षण सहित भाजपा सरकार के “साहसी” फैसलों का जिक्र करते हुए सहस्त्रबुद्धे ने कहा, “पिछले पांच वर्षों में फड़नवीस जाति निरपेक्ष नेता बनकर उभरे हैं।” राज्य में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को उन्होंने “समान विचारधारा वाले दलों का स्वाभाविक साझेदारी” बताया। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे