लाइव न्यूज़ :

BJP Releases 4th list Maharashtra Assembly polls: मीरा भाईंदर से नरेंद्र लालचंद्रजी और उमरेड से सुधीर लक्ष्मणराव को टिकट?, अब तक 148 प्रत्याशी पर दांव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 29, 2024 13:21 IST

BJP Releases 4th list Maharashtra Assembly polls: 20 नवंबर को एक चरण में ही मतदान होने हैं, जबकि 23 नवंबर को परिणामों की घोषणा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देBJP Releases 4th list Maharashtra Assembly polls: भाजपा की सूची के मुताबिक जितेश अंतापुरकर को डेगलुर से टिकट दिया गया है। BJP Releases 4th list Maharashtra Assembly polls: उमरेड से सुधीर लक्ष्मणराव पारवे को टिकट दिया है।BJP Releases 4th list Maharashtra Assembly polls: 2021 में कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव जीता था।

BJP Releases 4th list Maharashtra Assembly polls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने  मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 2 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। भाजपा ने मीरा भाईंदर से नरेंद्र लालचंद्रजी मेहता और उमरेड से सुधीर लक्ष्मणराव पारवे को टिकट दिया है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा अब तक 148 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। राज्य में 20 नवंबर को एक चरण में ही मतदान होने हैं, जबकि 23 नवंबर को परिणामों की घोषणा की जाएगी। तीसरी सूची में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए दो नेताओं और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के निजी सहायक को टिकट दिए गए थे। भाजपा की सूची के मुताबिक जितेश अंतापुरकर को डेगलुर से टिकट दिया गया है। उन्होंने 2021 में कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव जीता था।

भाजपा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है। नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन मंगलवार है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि उसने अपने सहयोगियों को चार विधानसभा सीटें आवंटित करने का फैसला किया है।

इनमें अमरावती जिले की बडनेरा सीट युवा स्वाभिमान पार्टी को, परभणी जिले की गंगाखेड़ सीट राष्ट्रीय समाज पार्टी (आरएसपी) को, मुंबई की कलिना सीट रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) को और कोल्हापुर की शाहूवाड़ी सीट जन सुराज्य शक्ति पार्टी को दी गई है। भाजपा ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी के नांदेड़ जिले के नेता डॉ. संतुक मारोतराव हंबार्डे को भी उम्मीदवार बनाया है।

उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र चव्हाण से होगा। चव्हाण हाल में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले दिवंगत वसंत चव्हाण के बेटे हैं। अगस्त में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वसंत चव्हाण की मृत्यु के बाद नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए यह उपचुनाव जरूरी हो गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का करीबी माना जाता है। चव्हाण हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें अपने टिकट पर राज्यसभा का सदस्य जितवाया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल चाकुरकर को लातूर शहर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह इस साल मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं।

कई वर्षों तक फड़नवीस के निजी सहायक के रूप में काम करने वाले सुमित वानखेड़े आर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। संयोग से भाजपा ने फड़नवीस के पूर्व पीए अभिमन्यु पवार को 2019 में औसा से टिकट दिया था। पवार उस समय जीते भी थे। बोरीवली से भाजपा विधायक सुनील राणे की जगह संजय उपाध्याय को टिकट दिया गया है।

विधान पार्षद प्रवीण दटके को नागपुर मध्य सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे आशीष देशमुख को नागपुर जिले के सावनेर से टिकट दिया गया है। मौजूदा विधायक भारती लावेकर को महानगर के पश्चिमी हिस्से में वर्सोवा सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की तीसरी सूची में लावेकर और अर्चना पाटिल-चाकुरकर सहित चार महिलाएं शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गत शनिवार को 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इससे पहले, भाजपा ने अपनी पहली सूची में 99 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस प्रकार भाजपा अब तक 148 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। फड़नवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा प्रवक्ता शाइना, पूर्व मंत्री दानवे की बेटी शिवसेना की तीसरी सूची में शामिल

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना ने सोमवार रात 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता शाइना एनसी का नाम भी शामिल है। शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवीनतम सूची की घोषणा की, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे की बेटी संजना जाधव का नाम भी है।

शाइना मुंबई की मुंबादेवी सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस विधायक अमीन पटेल हैं। जाधव औरंगाबाद जिले के कन्नड़ (छत्रपति संभाजीनगर जिला) से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के उदयसिंह राजपूत कर रहे हैं। मतदान 20 नवंबर को होगा और मतों की गिनती तीन दिन बाद होगी।

पंद्रह में से दो सीट भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के क्षेत्रीय सहयोगियों- जनसुराज्य पक्ष और राजर्षि शाहू विकास आघाडी को दी गईं। जनसुराज्य पक्ष ने अपने सदस्य अशोकराव माने को हातकणंगले से मैदान में उतारा है, जबकि राजर्षि शाहू विकास आघाडी ने शिरोल से राजेंद्र पाटिल येद्रवकर को टिकट दिया है।

दोनों सीट कोल्हापुर जिले में हैं। शिवसेना ने नामांकन बंद होने से एक दिन पहले तीसरी सूची जारी की। शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी सत्तारूढ़ महायुति का एक घटक है जिसमें भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा भी शामिल है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगBJPकांग्रेसदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?