लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election 2024: अब तक 71 प्रत्याशी घोषित?, भुसावल से राजेश मानवटकर, जलगांव से स्वाति वाकेकर, नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव और यवतमाल से मांगूलकर को टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 26, 2024 12:16 IST

Maharashtra Assembly Election 2024: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की दूसरी सूची महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है।महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन का अंतिम सीट-बंटवारे का फॉर्मूला शुक्रवार तक घोषित किया जाएगा। केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के एक दिन बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई।

Maharashtra Chunav 2024: कांग्रेस ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब तक 71 प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। दूसरी सूची में पार्टी ने राजेश तुकाराम मानवटकर को भुसावल से टिकट दिया है। महेश गंगाने और शेखर प्रमोदबाबू शेंडे समेत वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताया है। कांग्रेस की दूसरी सूची महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है।

Maharashtra Assembly polls 2024: दूसरी सूची में उम्मीदवार

भुसावल (एससी)--राजेश तुकाराम मानवटकर

जलगांव (जामोद)-- स्वाति संदीप वाकेकर

अकोट--महेश गंगाणे

वर्धा-- शेखर प्रमोदबाबू शेंडे

सावनेर--अनुजा सुनील केदार

नागपुर दक्षिण-- गिरीश कृष्णराव पांडव

कामठी--सुरेश यादवराव भोयर

भंडारा (एससी)--पूजा गणेश थवकर

अर्जुनी-मोरगांव (एससी)-- दलीप वामन बंसोड़

आमगांव (एसटी)-- राजकुमार लोटुजी पुरम

रालेगांव-- वसंत चिंदुजी पुरके

यवतमाल-- बालासाहेब शंकरराव मंगुलकर

अरनी (एसटी)--जितेंद्र शिवाजीराव मोघे

उमरखेड़ (एससी)-- साहेबराव दत्तराव कांबले

जालना-- कालियास किसनराव गोर्तंत्याल

औरंगाबाद पूर्व-- मधुकर कृष्णराव देशमुख

वसई--विजय गोविंद पाटिल

कांदिवली पूर्व-- कालू बधेलिया

चारकोप--यशवंत जयप्रकाश सिंह सायन

कोलीवाडा--गणेश कुमार यादव

श्रीरामपुर (एससी)--हेमंत ओगाले

निलंगा--अभयकुमार सतीशराव सालुंखे

शिरोल-- गणपतराव अप्पासाहेब पाटिल

जिसमें उन्होंने कहा था कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन का अंतिम सीट-बंटवारे का फॉर्मूला शुक्रवार तक घोषित किया जाएगा। पार्टी ने जलगांव से स्वाति वाकेकर, वर्धा से शेखर शिंदे, नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव और यवतमाल से मांगूलकर को टिकट दिया है। वसई से विजय गोविंद पाटिल, सियोन कोलीवाडा से गणेश कुमार यादव और श्रीरामपुर से हेमंत ओगले को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के एक दिन बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने सीईसी की बैठक के बाद शुक्रवार को कहा था कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) एकजुट है और सीट के तालमेल को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची शनिवार को जारी होने की संभावना है। पहली सूची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे।

कई दिनों के गतिरोध के बाद महा विकास आघाडी ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिये सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूले की घोषणा की थी। इसके तहत शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024कांग्रेसनाना पटोलेराहुल गांधीमहाराष्ट्रमुंबईनागपुरमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम