लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पीएम मोदी का वार, 'कांग्रेस ने कहा था आर्टिकल 370 हटाकर हमने कश्मीर को खो दिया है, क्या ऐसा हुआ?'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 17, 2019 13:53 IST

PM Modi in Parli: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के परली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए परली में की चुनावी रैलीपरली की रैली में पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

प्रधानमंत्री ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को परली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि वे कहते थे कि आर्टिकल 370 हटाने से देश बर्बाद हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

पीएम ने कांग्रेस को घेरते हुए परली में कहा, 'जब भी इतिहास में आर्टिकल 370 की चर्चा होगी, जो निर्णय देशहित में लिया गया था, तब जिन लोगों ने इसका विरोध किया और उपहास किया, उनकी टिप्पणियों को याद रखा जाएगा।'

पीएम मोदी ने आर्टिकल 370 पर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना 

पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने कहा था कि आर्टिकल 370 हटाने से कश्मीर हमसे छिन जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

मोदी ने कहा, 'एक कांग्रेस नेता ने कहा था कि ये फैसला देश को बर्बाद कर देगा, तीन महीने हो गए, क्या देश बर्बाद हो गया? एक और कांग्रेस नेता ने कहा था कि आर्टिकल 370 हटाकर हमने कश्मीर को खो दिया है, क्या हमने कश्मीर को खो दिया? अगर आप कश्मीर जाना चाहते हैं तो मुझे बताइए मैं इंतजाम कर दूंगा।'

पीएम ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, 'एक कांग्रेस नेता ने कहा था कि अगर कश्मीर में हिंदू होते, तो बीजेपी सरकार कभी ये निर्णय (आर्टिकल 370 हटाने का) नहीं लेती। क्या आप देश की एकता और अखंडता में 'हिंदू-मुस्लिम' देखते हैं?'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसधारा ३७०भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब