लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावों से पहले शरद पवार की एनसीपी को झटका, दो बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 15, 2019 14:50 IST

NCP: शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र चुनावों से पहले शरद पवार की एनसीपी को झटका लगा है और उसके दो बड़े नेता बीजेपी में हो गए शामिल

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार की एनसीपी के दो बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिलएमएलसी रामराव वाडकुटे, पूर्व विधायक बापू पथारे ने छोड़ा एनसीपी का साथ

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को झटका लगा है और उसके एमएलसी रामराव वाडकुटे और पूर्व विधायक बापू पथारे मंगलवार को बीजेपी से जुड़ गए। 

मराठवाड़ा से आने वाले धनगर समुदाय के प्रभावशालाी नेता वाडकुटे को जून 2014 में गर्वनर कोटा से महाराष्ट्र विधान परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया था। 

उन्होंने सोमवार को विधान परिषद के चेयरमैन रामराजे निम्बालकर को अपना इस्तीफा सौंपा, जिन्होंने तुरंत ही इसे स्वीकार कर लिया।

वाडकुटे, पथारे मंगलवार को हुए बीजेपी में शामिल

वहीं एनसीपी छोड़ने वाले दूसरे नेता पथारे पुणे से पूर्व विधायक हैं। वाडकुटे और पथारे दोनों को मंगलवार को कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल कराया गया।  

मराठवाड़ा जिले के प्रभाणी जिले से आने वाले वाडकुटे एमएलसी बनने से पहले पुण्यश्लोक अहिल्यावादी शेली-मंडी विकास महामंडल के चेयरमैन थे।

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

इन चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। 2014 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी और शिवसेना ने अकेले चुनाव लड़ते हुए क्रमश: 122 और 63 सीटें जीती थीं। 

लोकसभा 2019 चुनावों में 48 में से महज 5 सीटें जीत पाने वाले कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को जीत से रोक पाना आसान नहीं होगा, जिसने हालिया लोकसभा चुनावों में राज्य में 41 सीटें जीती थीं। 

वहीं हाल ही में महाराष्ट्र में सामने आए पीएमसी बैंक घोटाले की जांच की आंच एनसीपी प्रमुख शरद पवार तक पहुंचने से भी पार्टी की मुश्किलें बढ़ी ही हैं।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों