लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: बसपा ने प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी से निकाला, नहीं खुल सका खाता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 10:10 IST

Suresh Sakhare: बहुजन समाज पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे को दिखाया बाहर का रास्ता

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में नहीं खोल सकी खाताबीएसपी ने हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे को किया बाहर

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने महाराष्ट्र में पार्टी की हार के लिए प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश साखरे की पार्टी विरोधी गतिविधयों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। 

बसपा के महाराष्ट्र के प्रभारी अशोक सिद्धार्थ की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि साखरे ने पूरे राज्य में चुनाव प्रचार करने के बजाय पार्टी नेतृत्व की इच्छा के विपरीत खुद नागपुर उत्तर सीट से चुनाव लड़ा और बुरी तरह से पराजित भी हुए। इससे चुनाव में पार्टी को भारी क्षति उठानी पड़ी।

बयान में सिद्धार्थ ने साखरे पर चुनाव में अन्य विपक्षी दलों के साथ मिले होने के आरोपों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बसपा के जनाधार वाली सीटों पर भी अन्य दलों से साठगांठ कर कमजोर प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया। 

सिद्धार्थ ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय इकाई के निर्देश पर साखरे को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाने में नाकाम रहने और विरोधी दलों से मिलीभगत में संलिप्त पाए जाने के आरोप में बसपा से निष्कासित किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि बसपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के अलावा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में उपचुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। पार्टी को इस चुनाव में किसी सीट पर कामयाबी नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश में भी बसपा को जलालपुर सीट उपचुनाव में सपा के हाथों गंवानी पड़ी।

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप