लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः एमवीए सहयोगी आपस में सीट की अदला-बदली करेंगे?, संजय राउत ने कहा- तीनों दल 85-85-85 पर सहमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2024 15:02 IST

Maharashtra Assembly Elections: विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देउम्मीदवार चुनने में योग्यता और जीतने की संभावना मुख्य कारक होंगे।85 रन बनाए हैं और मैच अभी भी जारी है। हम शेष रन बना लेंगे।शेष सीट पर निर्णय बृहस्पतिवार शाम तक लिया जाएगा।

मुंबईः शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगी दल आपस में कुछ सीट की अदला-बदली कर सकते हैं। राउत ने यह बात महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन एमवीए द्वारा तीनों घटक दलों को 85-85 सीट दिये जाने के फार्मूले की घोषणा के एक दिन बाद कही। उन्होंने यह भी कहा कि बुधवार को उनकी पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची में ‘‘कुछ सुधार’’ हो सकते हैं। कई दिनों के गतिरोध के बाद, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) से मिलकर बने महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की, जबकि अंतिम समझौते पर मुहर लगाने के लिए विचार-विमर्श अभी भी जारी है।

तीनों सहयोगी दल शेष 33 सीट आपस में तथा छोटे दलों के बीच बांटने पर चर्चा कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। राउत ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘सीट की अदला-बदली हो सकती है।’’ उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चुनने में योग्यता और जीतने की संभावना मुख्य कारक होंगे।

राउत ने कहा, ‘‘एक या दो स्थानों पर सीट की अदला-बदली हो सकती है। कुछ स्थानों पर, उम्मीदवारों को अंतिम समय में बदलना पड़ता है। मुझे नहीं लगता कि इससे आगे कुछ बड़ा हो सकता है।’’ तीनों दल 85-85-85 (फॉर्मूले) पर सहमत हो गए हैं। राउत ने कहा कि शेष सीट पर निर्णय बृहस्पतिवार शाम तक लिया जाएगा।

राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी संकेत दिया कि उनकी पार्टी 100 सीट पर चुनाव लड़ सकती है। राउत ने क्रिकेट मैच के साथ तुलना करते हुए कहा, ‘‘हम शतक बनाने के करीब पहुंच गए हैं। हम दो-तीन छक्के लगाएंगे। हमने 85 रन बनाए हैं और मैच अभी भी जारी है। हम शेष रन बना लेंगे।’’ राज्य विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरेसंजय राउतकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम