लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाविकास अघाड़ी को झटका देने की तैयारी, 288 सीट पर अकेले लड़ेंगे!, नाना पटोले ने कहा-तो यह गलत नहीं होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2024 23:00 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: सीट बंटवारे के आधार पर गठबंधन बनाया जाएगा। सभी सीट के लिए तैयारी करना गलत नहीं है और हमारे गठबंधन के सहयोगी भी ऐसी तैयारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहर जगह अपना संगठनात्मक ढांचा होना चाहिए और उसे काम करना चाहिए।महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल अक्टूबर में चुनाव कराए जाएंगे। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेंगे।

Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी, लेकिन अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार ही चुनाव लड़ेगी। यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि अगर पार्टी सभी सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी करती है तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि पार्टी का हर जगह अपना संगठनात्मक ढांचा होना चाहिए और उसे काम करना चाहिए।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल अक्टूबर में चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''किसी पार्टी का हर जगह अपना संगठनात्मक ढांचा होना चाहिए और उसे काम करना चाहिए। सीट बंटवारे के आधार पर गठबंधन बनाया जाएगा। सभी सीट के लिए तैयारी करना गलत नहीं है और हमारे गठबंधन के सहयोगी भी ऐसी तैयारी कर रहे हैं।

हम महाविकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेंगे।'' महाविकास अघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं। गठबंधन ने हाल में लोकसभा चुनाव में राज्य में 48 में से 30 सीट जीती थीं।

पटोले ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की यह भविष्यवाणी सच हो सकती है कि नरेन्द्र मोदी की सरकार अगले महीने गिर सकती है क्योंकि सरकार 'बैकफुट' पर है और कोई भी दावे के साथ यह नहीं बता सकता कि सहयोगी दल कितने समय तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ रहेंगे।

उन्होंने कहा, ''कुछ भी हो सकता है। हम देख सकते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण के बाद सरकार किस तरह 'बैकफुट' पर आ गई है। हम यह नहीं कह सकते कि राजग के सहयोगी दल कब तक उनके साथ रहेंगे।'' 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसनाना पटोले
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील