लाइव न्यूज़ :

Maharashtra APMC Election: पुणे कृषि उत्पाद बाजार समिति में एनसीपी को झटका, बीजेपी ने 18 में 13 सीट पर जीत दर्ज की, जानें बारामती और अकोला एपीएमसी का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 20:52 IST

Maharashtra APMC Election: भाजपा समर्थित अण्णासाहेब मगर शेतकरी विकास पैनल ने राकांपा समर्थित अण्णासाहेब मगर को-ऑपरेटिव पैनल के साथ मुकाबले में 13 सीट पर जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देबारामती एपीएमसी में राकांपा उम्मीदवारों ने सभी चार सीट जीत ली।उद्धव ठाकरे समूह द्वारा समर्थित एक समूह को भी दो सीट पर जीत मिली। भाजपा समर्थित पैनल ने पांच सीट पर जीत दर्ज की।

पुणेः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित एक ‘पैनल’ ने पुणे कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) चुनावों में शनिवार को 18 में 13 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सभी चार उम्मीदवारों ने बारामती एपीएमसी चुनावों में जीत हासिल की।

एपीएमसी अपने क्षेत्र में कृषि उत्पाद के थोक व्यापार का संचालन करती है। पुणे एपीएमसी में चुनाव, 20 साल बाद शुक्रवार को हुए थे। भाजपा समर्थित अण्णासाहेब मगर शेतकरी विकास पैनल ने राकांपा समर्थित अण्णासाहेब मगर को-ऑपरेटिव पैनल के साथ मुकाबले में 13 सीट पर जीत हासिल की। बारामती एपीएमसी में राकांपा उम्मीदवारों ने सभी चार सीट जीत ली।

चुनाव नतीजों के बारे में बात करते हुए राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि किसानों और कृषि समितियों ने एक अच्छा फैसला दिया। अकोला एपीएमसी में 18 सीट में 11 पर राकांपा समर्थित पैनल ने जीत हासिल की। वहीं, भाजपा समर्थित पैनल ने पांच सीट पर जीत दर्ज की। उद्धव ठाकरे समूह द्वारा समर्थित एक समूह को भी दो सीट पर जीत मिली। 

टॅग्स :Puneराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Partyकांग्रेसअजित पवारशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेEknath Shinde
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम