लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोविड-19 संक्रमित, राज्य में सख्त हो सकती हैं पाबंदियां

By अनिल शर्मा | Updated: January 1, 2022 15:27 IST

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में अब तक कुल 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 10 से अधिक मंत्रियों और 20 से अधिक विधायकों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैप्रदेश के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि ऐसे ही मामले बढ़ते रहे तो सख्त प्रतिबंध लगाया जा सकता हैमहाराष्ट्र में शुक्रवार को 8,067 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए

मुंबईः महाराष्ट्र में कोविड-19 के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही इसके नए वैरिएंट ओमीक्रोन ने भी सरकार की चिंता बढ़ा रखी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र ने 8,067 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, जो एक दिन पहले की तुलना में 50% की वृद्धि थी। इस बात की चिंता जाहिर करते हुए महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में अब तक कुल 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई का हवाला देते हुए कहा कि यदि राज्य में नए मामले बढ़ते रहे तो सख्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। उन्होंने इस दौरान ओमीक्रोन का भी जिक्र किया। कहा, ''ध्यान रखें कि नया वेरिएंट (ओमिक्रॉन) तेजी से फैलता है और इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपील की है और कुछ राज्यों ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे में मामले बढ़ रहे हैं। 

अजीत पवार ने यह भी कहा कि संभावित खतरों को देखते हुए 'हमने हाल ही में विधानसभा सत्र को छोटा कर दिया है। अब तक, 10 से अधिक मंत्रियों और 20 से अधिक विधायकों ने कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।''

पवार ने कहा कि राज्य सरकार मरीजों की बढ़ती संख्या पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि अगर मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी रही तो सख्त प्रतिबंध होंगे। सख्त प्रतिबंध से बचने के लिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्रकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे