लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अजीत पवार फिर से चुने गये एनसीपी विधायक दल के नेता, पूर्व CM ने कहा- बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे मुद्दों पर रहेंगे आक्रामक

By भाषा | Updated: October 30, 2019 21:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में राकांपा के सबसे बड़े विपक्षी दल के तौर पर चुनाव में उभरने के बाद पार्टी विधानसभा में विपक्ष के नेता पद की वास्तविक दावेदार है।पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत हालिया महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 1,65,265 वोटों के अंतर से बारामती सीट से जीते हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार बुधवार को यहां राकांपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में आमराय से पार्टी के विधायक दल का फिर से नेता चुन लिये गये। बैठक में पार्टी अध्यक्ष शरद पवार, प्रदेश इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल और सांसद सुप्रिया सुले, सुनील तटकरे, अमोल कोल्हे और श्रीनिवास पाटिल शरीक हुए।

जयंत पाटिल ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नव निर्वाचित विधायकों ने अजीत पवार को आमराय से विधायक दल का नेता चुना है। पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत हालिया महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 1,65,265 वोटों के अंतर से बारामती सीट से जीते हैं। वह इस सीट का पहले से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में राकांपा के सबसे बड़े विपक्षी दल के तौर पर चुनाव में उभरने के बाद पार्टी विधानसभा में विपक्ष के नेता पद की वास्तविक दावेदार है। दिलचस्प है कि अजीत ने 21 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव से पहले विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने उस वक्त कहा था कि वह आहत हैं क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र सहकारी बैंक से जुड़े कथित घोटाले में उनके चाचा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। अजीत खुद भी इस मामले में आरोपी हैं। पाटिल ने विधानसभा के नेता पद के लिये अजीत के नाम का प्रस्ताव किया। इसका विधायक नवाब मलिक, जितेंद्र अवहाड, धनंजय मुंडे और हासन मुशरिफ ने समर्थन किया।

अजीत ने पार्टी विधायकों का शुक्रिया अदा किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे मुद्दों पर आक्रामक रहेंगे। राज्य में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में राकांपा को 54 सीटें मिली हैं। पाटिल ने विदर्भ क्षेत्र में पार्टी के सात सीटें जीतने पर संतोष प्रकट किया। चुनाव में विदर्भ में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पाटिल ने कहा, ‘‘विदर्भ में राकांपा का आधार विस्तार करने की जरूरत है।

अगली बार हम वहां 17-18 सीटें जीत सकते हैं। पार्टी के नेता ने कहा कि शहरी इलाकों में आधार बढ़ाने के लिये कड़ी मेहनत की जाएगी। विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की सीटों की संख्या 2014 के 122 से घट कर 105 पर आ गई। उसकी सहयोगी शिवसेना 56 पर रूक गई और उसे सात सीटों का नुकसान हुआ। वहीं, राकांपा की सहयोगी एवं गठबंधन साझेदार कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्राप्त 42 सीटों से अपने प्रदर्शन में मामूली सुधार करते हुए 44 सीटों पर जीत दर्ज की। भाषा सुभाष नरेश नरेश

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अजीत पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह