लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अहमदनगर के सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा, 10 कोरोना मरीजों की मौत, सात घायल

By विशाल कुमार | Updated: November 6, 2021 14:27 IST

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है. सिविल अस्पताल के अधिकारी शवों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया में लगे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार की सुबह आग लगने के कारण कम से कम 10 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई.हादसे में कम से कम सात मरीज घायल.दो की हालत नाजुक बनी हुई है. पांच घायलों की हालत स्थिर है.

नई दिल्ली:महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में कोविड आईसीयू वार्ड में शनिवार की सुबह आग लगने के कारण कम से कम 10 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई.

इस हादसे में कम से कम सात मरीज घायल हो गए जिसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है. पांच घायलों की हालत स्थिर है.

यह हादसा भूतल पर हुआ है जहां सभी 17 मरीज भर्ती थे जबकि एक आईसीयू वार्ड पहले तल पर भी है.

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है. सिविल अस्पताल के अधिकारी शवों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया में लगे हैं.

इस बीच, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मामले में जांच के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

टॅग्स :महाराष्ट्रअहमदनगर शहरउद्धव ठाकरे सरकारकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'