महाराष्ट्र: त्र्यंबकेश्वर से लौटते समय तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 39 लोग घायल, सामने आई ये बात

By भाषा | Published: February 25, 2023 07:11 AM2023-02-25T07:11:50+5:302023-02-25T07:15:36+5:30

पुलिस अधिकारी ने बताया "बस पलट कर एक सागौन के पेड़ के पास रुक गई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।"

Maharashtra: 39 injured as bus overturns while returning from Trimbakeshwar | महाराष्ट्र: त्र्यंबकेश्वर से लौटते समय तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 39 लोग घायल, सामने आई ये बात

महाराष्ट्र: त्र्यंबकेश्वर से लौटते समय तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 39 लोग घायल, सामने आई ये बात

Highlights शुक्रवार को एक बस के पलट जाने से 39 लोग घायल हो गए घटना शाम साढ़े पांच बजे खरपडी घाट के सेंदरीपाड़ा फाटा के पास घटी।

नासिकः महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार को एक बस के पलट जाने से 39 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शाम साढ़े पांच बजे खरपडी घाट के सेंदरीपाड़ा फाटा के पास उस वक्त घटी जब बस गुजरात के 45 तीर्थयात्रियों को लेकर त्र्यंबकेश्वर से लौट रही थी।

अधिकारी ने बताया, "इकतीस महिलाओं और आठ पुरुषों को चोट आई हैं। उनका इलाज नासिक जिला सिविल अस्पताल और हर्सुल ग्रामीण अस्पताल में किया गया। तीर्थयात्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा करके लौट रहे थे।" उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि बस चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया था।"

अधिकारी ने बताया "बस पलट कर एक सागौन के पेड़ के पास रुक गई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।" अधिकारी ने बताया कि हरसुल पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।

Web Title: Maharashtra: 39 injured as bus overturns while returning from Trimbakeshwar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे