महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज अस्पताल से भागे, पुणे में पांच नए मामलों की पुष्टि

By भाषा | Published: March 15, 2020 07:17 AM2020-03-15T07:17:03+5:302020-03-15T07:17:03+5:30

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक सरकारी अस्पताल से कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज किसी को सूचित किए बिना शनिवार को भाग गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर के जिला अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती दो महिलाएं और एक पुरुष डॉक्टरों को सूचित किए बिना अस्पताल से चले गए।

Maharashtra: 3 suspected coronavirus patients fled from hospital, five new cases confirmed in Pune | महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज अस्पताल से भागे, पुणे में पांच नए मामलों की पुष्टि

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक सरकारी अस्पताल से कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज किसी को सूचित किए बिना शनिवार को भाग गए। वहीं, शनिवार को पुणे के निकट पिंपरी-चिंचवाड़ में पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक सरकारी अस्पताल से कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज किसी को सूचित किए बिना शनिवार को भाग गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर के जिला अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती दो महिलाएं और एक पुरुष डॉक्टरों को सूचित किए बिना अस्पताल से चले गए।

अधिकारी ने बताया कि सिविल सर्जन ने अहमदनगर शहर के तोपखाना पुलिस थाने से संपर्क किया। उन तीनों व्यक्तियों की की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि उन तीनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पूरे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 मामले दर्ज किये गये हैं।

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज अस्पताल से भागे

महाराष्ट्र में शनिवार को पुणे के निकट पिंपरी-चिंचवाड़ में पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले बढ़ कर 31 हो गए हैं। राज्य के रोग निगरानी अधिकारी डॉ प्रदीप आवटे ने बताया कि पिंपरी-चिंचवाड़ क्षेत्र में तीन महिलाओं और दो पुरुषों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें से चार दुबई से लौटे एक समूह के संपर्क में आए थे। उस समूह के कुछ सदस्यों में पहले ही संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि एक अन्य व्यक्ति ने हाल ही में थाईलैंड की यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 15 हो गई है और महाराष्ट्र में कुल संख्या बढ़कर 31 हो गई है। महाराष्ट्र में शनिवार रात तक संक्रमण के पुणे और आसपास के क्षेत्र में 15, मुंबई में आठ, नागपुर में चार, यवतमाल में दो, ठाणे और अहमदनगर में एक-एक मामलों की पुष्टि हुई है। 

Web Title: Maharashtra: 3 suspected coronavirus patients fled from hospital, five new cases confirmed in Pune

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे