लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 'एक बार फिर दोहराया जाएगा 26/11 हमला', पीएम को निशाना बनाते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिला धमकी भरा कॉल; जांच जारी

By अंजली चौहान | Updated: July 18, 2023 11:35 IST

मंगलवार को एक अज्ञात कॉलर ने मुंबई पुलिस को पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाते हुए 26/11 जैसा हमला करने की चेतावनी दी। आगे की जांच जारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में फिर से 26/11 हमले की धमकी मिली आरोपी ने पीएम मोदी और योगी को निशाना बनाने की बात कहीपुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

मुंबई: महाराष्ट्र में ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला है जिसमें एक बड़े आतंकी हमले की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया जिसमें संदिग्ध ने 26/11 जैसे मुंबई हमले को एक बार फिर दोहराने की बात कही।

जानकारी के मुताबिक, फोन करने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने की बात कही। 

मुंबई पुलिस ने कहा कि अज्ञात कॉलर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 12 जुलाई को भी मुंबई पुलिस को एक अज्ञात शख्स का फोन आया था, जिसमें 26/11 जैसा आतंकी हमला करने की धमकी दी गई थी।

कॉलर का सीमा हैदर से कनेक्शन

इंडिय टुडे के मुताबिक, यह कॉल सीमा हैदर के संबंध में की गई थी, जो अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भाग गई थी और नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गई थी।

फोन करने वाले ने सीमा के वतन नहीं लौटने पर हमले की चेतावनी दी थी। हालांकि, बाद में मुंबई पुलिस ने इसे फर्जी कॉल बताया और इसकी जांच के आदेश दिए।

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेमुंबई पुलिसनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी