महाराष्ट्र : पुणे के पास मिनी ट्रक की चपेट में आने से 15 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में

By भाषा | Published: November 27, 2021 09:48 AM2021-11-27T09:48:58+5:302021-11-27T09:48:58+5:30

Maharashtra: 15 pilgrims injured after mini truck collides near Pune, driver in custody | महाराष्ट्र : पुणे के पास मिनी ट्रक की चपेट में आने से 15 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में

महाराष्ट्र : पुणे के पास मिनी ट्रक की चपेट में आने से 15 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में

पुणे, 27 नवंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में कान्हे गांव के पास शनिवार तड़के एक मिनी ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रहे करीब 15 वारकरी (भगवान विट्ठल के भक्त) घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु पुणे शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित अलंदी जा रहे थे, तभी मावल तहसील में सुबह करीब छह बजे यह घटना हुई।

वडगांव मावल पुलिस थाने के निरीक्षक विलास भोसले ने बताया, ‘‘वारकरियों का एक समूह रायगढ़ जिले से आ रहा था। जब यह समूह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर साटे फाटा पहुंचा, तो एक मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में लगभग 15 लोग घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 15 pilgrims injured after mini truck collides near Pune, driver in custody

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे