लाइव न्यूज़ :

Maharajganj Lok Sabha seat: अगर हम सांसद बनते हैं तो महाराजगंज में सभी परिवार को 100000 रुपये देंगे, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश ने किया घोषणा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2024 18:28 IST

Maharajganj Lok Sabha seat: महाराजगंज में मतदान छठे चरण में यानी 25 मई को होगा। आकाश सिंह का मुकाबला सीटिंग सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से है।

Open in App
ठळक मुद्देजनार्दन सिंह सिग्रीवाल लगातार तीसरी बार महाराजगंज से चुनाव लड़ रहे हैं।जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 2014 और 2019 में जीत का परचम लहरा चुके हैं।जीत का दावा करते हुए कहा कि बड़े मार्जिन से वह चुनाव जीत रहे हैं।

Maharajganj Lok Sabha seat: बिहार के महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार व बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के सुपुत्र आकाश कुमार सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद आकाश सिंह ने बडा अजीबो-गरीब ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हम सांसद बनते हैं तो महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सभी परिवारों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए देने का काम करेंगे। आकाश सिंह ने नामांकन के बाद कहा कि अगर इस बार केंद्र में हमारी सरकार बनी तो हजार के पार पहुंचे सिलेंडर के दाम को 500 तक लाने का काम करेंगे। युवाओं को नौकरी देने के साथ गरीबों को साल में एक लाख रुपया देंगे। उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि बड़े मार्जिन से वह चुनाव जीत रहे हैं।

केन्द्र की सरकार ने कुछ काम नहीं किया। बस महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ाने का काम किया है। वहीं, भाजपा उम्मीदवार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के द्वारा उन्हें बाहरी कहे जाने पर उन्होंने कहा कि वो और क्या ही कह सकते हैं। सिग्रीवाल जी को जाकर मोदी से कहना चाहिए कि वो क्यों गुजरात से आकर वाराणसी में चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं आकाश सिंह के साथ उनके पिता और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद थे। महाराजगंज में मतदान छठे चरण में यानी 25 मई को होगा। वहीं आकाश सिंह का मुकाबला सीटिंग सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से है। सिग्रीवाल एनडीए की तरफ से लगातार तीसरी बार महाराजगंज से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके पहले सिग्रीवाल 2014 और 2019 में जीत का परचम लहरा चुके हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४कांग्रेसमहाराजगंज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल