लाइव न्यूज़ :

प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ शुरू, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-गीत मेरे साथ साझा करें और मैं देशवासियों के साथ साझा करूंगा, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 24, 2025 13:07 IST

हम जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ आरजेडी और कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है, मुझे आपको याद दिलाने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में भी नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए जीत के अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। चुनावों में बिहार एनडीए को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा।हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में जमानत पर चल रहे लोग हैं।

नई दिल्लीः बिहार की एक महिला ने छठ गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ज़िक्र किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से छठ पर्व पर आधारित गीत साझा करने का शुक्रवार को आग्रह किया। दिवाली के छह दिन बाद मनाया जाने वाला छठ पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित है। मोदी ने नागरिकों से छठी मैया को समर्पित गीत साझा करके भक्ति और सांस्कृतिक एकता की भावना से जुड़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है।

बिहार सहित देशभर में इसकी तैयारियों में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से जुट चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं। आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ साझा करें। मैं अगले कुछ दिनों तक इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा।’’

मैं सभी मखाना किसानों से, अपने नौजवानों से कहूंगा- ये जो हमने नया मखाना बोर्ड बनाया है, ये क्रांति का आरंभ है। हमारी सरकार बिहार के छोटे किसानों और मछुआरों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। पीएम किसान सम्मान निधि से हमने छोटे किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा भेजने शुरू किए। बिहार के किसानों के खातों में भी 28 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए जा चुके हैं।

कांग्रेस के समय में बिहार को जितना पैसा मिला था उससे तीन गुना ज्यादा पैसा भाजपा, एनडीए की सरकार ने बिहार के विकास के लिए दिया है। जब तीन गुना पैसा आएगा तो विकास भी तीन गुना ज्यादा होगा ही होगा। समस्तीपुर से पूर्णिया के लिए सिक्स लेन हाइवे बन रहा है। नई रेललाइनें बन रही हैं, वंदे भारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं, बिहार में बिजली के नए-नए कारखाने लग रहे हैं।

आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां विकास का कोई भी कोई काम न हो रहा हो। आपको कोई न कोई विकास का काम चलता हुआ जरूर दिखाई देगा। एनडीए सरकार सड़क, बिजली, पानी, इंटरनेट, गैस कनेक्शन... इनको सिर्फ सुविधा नहीं मानती, ये सशक्तिकरण और समृ्द्धि के भी माध्यम हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीछठ पूजाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो