लाइव न्यूज़ :

महाकाल मंदिरः भस्म आरती के पास ब्लैक करने का चल रहा था काला कारोबार, पुरोहित भी थे शामिल 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 5, 2018 19:27 IST

कलेक्टर और महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह की तमाम कोशिशों के बावजूद भी विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में रोजाना सुबह होनी वाली भस्म आरती के पास ब्लैक होना बंद नहीं हो रहे हैं।

Open in App

उज्जैन, 05 अगस्तः उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भस्म आरती के पास ब्लैक करने का मामला सामने आया है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार की सुबह तड़के कार्रवाई करते हुए भस्म आरती के पास ब्लैक करते हुये 5 लोगों को पकड़ा है। 

कलेक्टर और महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह की तमाम कोशिशों के बावजूद भी विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में रोजाना सुबह होनी वाली भस्म आरती के पास ब्लैक होना बंद नहीं हो रहे हैं। दरअसल, रविवार की सुबह तड़के भस्म आरती दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की आईडी कार्ड चेक करने के दौरान 4 लोगों के पास पर 8 लोगों को अंदर जाते देख वहां तैनात पुलिस कर्मी ने सभी की आईडी की जांच की तो चार लोग फर्जी पाए गए। 

इस पर उसने उन लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने तीन नम्बर दुकान से भस्म आरती खरीदना बताया। इस पर उसने पुलिस और ड्यूटी पर तैनात एसडीएम को जानकारी दी तो उन्होंने तीन नबर दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को पकड़ा और उसने खबर ली तो पता चला दुकान संचालक मयंक अग्रवाल मंदिर के कुछ पुरोहितों के साथ निशुल्क मिलने वाले भस्म आरती के पास ब्लैक करता था। दूसरी घटना एसडीएम अनिल बनबारिया और डिप्टी कलेक्टर प्रदीप सोनी के साथ हुई। 

दरअसल, दोंनो मंदिर के बाहर खड़े थे तभी उनके पास पहुंचे युवक ने उनसे ही कहने लगा कि अगर उन्हें दर्शन करना है तो वो करा देगा, हालांकि इसके लिए पर व्यक्ति 800 रुपये लगेंगे। इस एसडीएम ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

एसडीएम के मुताबिक, युवक मंदिर से जुड़े पुजारियों और पुरोहितों के साथ मिलकर भस्म आरती पास बेचने और पैसे लेकर दर्शन कराने का रैकेट चला रहा था। अभी पंडित कौशल व्यास, पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, प्रमलेश व्यास पिता विनोद व्यास, मयंक अग्रवाल आदि हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।(उज्जैन से ब्रिजेश परमार की रिपोर्ट)देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है