बिहार महागठबंधन सरकारः सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने 5 सहायक प्राध्यापक और 5 प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

By एस पी सिन्हा | Published: November 9, 2022 05:55 PM2022-11-09T17:55:33+5:302022-11-09T18:51:18+5:30

Bihar Mahagathbandhan Government: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ये खुशी की बात है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के 281 नवचयनित सहायक प्राध्यापक (असैनिक) तथा पंचायती राज विभाग के 144 प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है।

Mahagathbandhan Government CM Nitish kumar and Tejashwi yadav handed over appointment letters 5 Assistant Professors and 5 Block Panchayat Raj Officers | बिहार महागठबंधन सरकारः सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने 5 सहायक प्राध्यापक और 5 प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मंच से ही जन्मदिन की बधाई दी। (file photo)

Highlights डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस सहित अन्य विभागों में जितनी बहाली की जरूरत होगी।हर जिले में एक-एक अभियंत्रण महाविद्यालय और 48 पॉलिटेक्निक संस्थानों का प्रावधान कर दिया है।बिहार में ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है। 

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद से नियुक्ति पत्र देने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सांकेतिक रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के 5 नवचयनित सहायक प्राध्यापक (असैनिक) एवं पंचायती राज विभाग के 5 प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव बहाली के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस सहित अन्य विभागों में जितनी बहाली की जरूरत होगी वो शीघ्र पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से ऐलान किया कि हम लोग तेजी से बहाली करने वाले हैं। आप लोगों को नजर आ जाएगा कि लाखों में बहाली होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये खुशी की बात है कि आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के 281 नवचयनित सहायक प्राध्यापक (असैनिक) तथा पंचायती राज विभाग के 144 प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। कुल 425 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। सभी लोगों ने विस्तार से सब कुछ बता दिया है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मंच से ही जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा हमलोगों ने हर जिले में एक-एक अभियंत्रण महाविद्यालय और 48 पॉलिटेक्निक संस्थानों का प्रावधान कर दिया है। लगभग सभी जगह निर्माण कार्य पूर्ण है और पढ़ाई की जा रही है।

पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम केंद्र में मंत्री थे और विभिन्न राज्यों में जाते थे तो वहां के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बड़ी संख्या में बिहार के छात्र दिखते थे। अब सबलोगों को बिहार में ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है। 

Web Title: Mahagathbandhan Government CM Nitish kumar and Tejashwi yadav handed over appointment letters 5 Assistant Professors and 5 Block Panchayat Raj Officers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे