लाइव न्यूज़ :

बिहार में महागठबंधन का ऐलान, बीजेपी को छोड़ आए उपेंद्र कुशवाहा का कांग्रेस ने किया स्वागत

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 20, 2018 16:41 IST

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे परिवार में उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी का तह-ए-दिल से स्वागत करते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिला लिया होता आज उनसे ज्यादा पाक-साफ नेता कोई नहीं होता।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एनडीए छोड़ आए उपेंद्र कुशवाहा अब महागठबंधन के साथआरजेडी के साथ अब आरएलएसपी भी, बीजेपी साधा निशाना

बिहार में गुरुवार को महागठबंधन का ऐलान हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबधंन (एनडीए) छोड़कर आए उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को शामिल किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, 'हमारे परिवार में उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी का तह-ए-दिल से स्वागत करते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिला लिया होता आज उनसे ज्यादा पाक-साफ नेता कोई नहीं होता।

इस मौके पर शरद यादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से गठबंधन मजबूत हुआ है।

इसके बाद तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत करते हुए कहा, यह गठबंधन एक लड़ाई है, उनके खिलाफ जो संस्‍थाओं को खत्म कर रहे हैं, जो किसानों को सता रहे हैं। उन्होंने कहा मोदी ना केवल देश में बल्कि अपने घटक दलों पर तानाशाही कर रहे हैं। उनके खिलाफ यह गठबंधन लड़ाई लड़ेगा।

इस मौके पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व बिहार सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे महागठबंधन को उपेंद्र के आने से बल मिलेगा। इस मौके पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा मौजूद रहे। इस मौके पर जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांध दिया और उन्हें अपना नेता माना।

इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में मेरा अपमान हो रहा था। इसलिए मैं उसे छोड़कर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शामिल होते हैं। हमें एनडीए में नीतीश कुमार की साजिश के तहत कमजोर किया जा रहा है।

इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता अहमद पटेल मौजूद रहे। उन्हें ही उपेंद्र कुशवाहा को यूपीए में लाने का श्रेय जा रहा है।

टॅग्स :महागठबंधनबिहारतेजस्वी यादवराष्ट्रीय लोक समता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप