मदरसा यौन शोषण मामला: संचालक तैयब जिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

By कोमल बड़ोदेकर | Published: December 30, 2017 07:12 PM2017-12-30T19:12:22+5:302017-12-30T19:41:15+5:30

मदरसा की लड़कियों ने पर्ची लिख लगाई थी मदद की गुहार।

Madrasa sexual exploitation case: manager taiyab Zia gets 14 days judicial custody | मदरसा यौन शोषण मामला: संचालक तैयब जिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

मदरसा यौन शोषण मामला: संचालक तैयब जिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

लड़कियों से यौन शोषण के आरोप में लखनऊ के एक मदरसा संचालक तैयब जिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पर्ची लिख लड़कियों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहादतगंज इलाके के जामिया खदीजातुल लीलनवात मदरसे में पुलिस और प्रशासन की टीम ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे छापा मार 51 छात्राओं को रेस्क्यु किया और यौन शोषण के आरोप में मदरसा प्रबंधक मोहम्मद तैयब जिया को गिरफ्तार किया था। मैनेजर तैयब जिया पर मदरसा की छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।



मदरसा संचालक के खौफ के चलते छात्रा परिजनों से भी शिकायत नहीं कर पा रही थी। बीते दिन एक छात्रा ने पर्ची लिख मदरसे से बाहर फेंका। इस पर्ची में उसने मदद के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी। स्थानीय लोगों ने पर्ची को पुलिस तक पहुंचाया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस मदरसा में कुल 125 छात्राएं पढ़ती हैं लेकिन वर्तमान में यहां 51 छात्राएं हैं।  

Web Title: Madrasa sexual exploitation case: manager taiyab Zia gets 14 days judicial custody

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे