लाइव न्यूज़ :

'आजाद भारत का पहला चरमपंथी हिंदू था' मामले में मद्रास HC ने हासन की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा

By भाषा | Updated: May 17, 2019 05:28 IST

फिल्मी दुनिया से राजनीति में उतरे हासन की अर्जी पर न्यायमूर्ति बी पुगलेंधी ने आदेश सुरक्षित रख लिया। हालांकि उन्होंने तारीख नहीं बतायी। करूर जिले के अरवाकुरिचि में पुलिस ने एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Open in App

मद्रास उच्च न्यायालय ने एमएनएम के प्रमुख कमल हासन के बयान ‘आजाद भारत का पहला चरमपंथी हिंदू था’ को लेकर उनके विरूद्ध दर्ज मामले में अग्रिम जमानत के लिए उनके (हासन) द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर अपना आदेश बृहस्पतिवार को सुरक्षित रख लिया।फिल्मी दुनिया से राजनीति में उतरे हासन की अर्जी पर न्यायमूर्ति बी पुगलेंधी ने आदेश सुरक्षित रख लिया। हालांकि उन्होंने तारीख नहीं बतायी। करूर जिले के अरवाकुरिचि में पुलिस ने एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जब न्यायालय ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी खारिज करने से इनकार कर दिया तब हासन ने अग्रिम जमानत अर्जी लगायी।न्यायालय ने कहा था कि ऐसी अर्जियों पर अवकाश के दौरान तत्काल अर्जियों की भांति सुनवाई नहीं हो सकती और यदि अग्रिम जमानत आवेदन दिया जाता है तो उस पर सुनवाई की जा सकती है। हासन ने रविवार को अरवाकुरिचि विधानसभा में एक चुनावी जनसभा में कहा था कि आजाद भारत का पहला चरमपंथी हिंदू था।हासन के खिलाफ भादसं की धाराएं 153 ए और 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया । ये धाराएं क्रमश: धार्मिक भावनाएं आहत करने और विभिन्न समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा देने से जुड़ी हैं। हासन ने कहा था कि लोगों की बीच उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :कमल हासन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकमल हासन ने तमिलनाडु से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया

बॉलीवुड चुस्कीकमल हासन ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को लिखा पत्र, फिल्म 'ठग लाइफ' के कर्नाटक में रिलीज पर लगी रोक

बॉलीवुड चुस्कीकमल हासन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कन्नड़-तमिल भाषा विवाद को लेकर फंसे एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीKamal Haasan: राज्यसभा जाएंगे कमल हासन?, इस दल ने दिया टिकट, तमिलनाडु में 6 सीट पर चुनाव

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप