लाइव न्यूज़ :

'जाकिर नाइक के एजेंट ने मेरे बेटे सौरभ को सलीम में बदला...', गिरफ्तार आरोपी आतंकी के पिता ने किया दावा

By विनीत कुमार | Updated: May 19, 2023 08:41 IST

सौरभ उर्फ ​​मोहम्मद सलीम के पिता ने आरोप लगाया है कि जाकिर नाइक के एक एजेंट के प्रभाव में आकर उनके बेटे ने इस्लाम धर्म अपना लिया। हालांकि, वे इन आरोपों से इनकार करते हैं कि उनका बेटा किसी आतंकी गतिविधि में शामिल हुआ होगा।

Open in App

भोपाल: सौरभ उर्फ ​​मोहम्मद सलीम उन 16 लोगों में शामिल है जिन्हें कट्टरपंथी गुट हिज्ब-उत-तहरीर से संबंध के आरोप में पिछले हफ्ते भोपाल और हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी हमलों की योजना बनाने में उनकी कथित संलिप्तता के लिए पकड़ा था।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक प्रोफेसर और एक जिम ट्रेनर भी शामिल हैं, जो प्रथम दृष्टया कथित तौर पर 'लव-जिहाद' और धर्मांतरण जैसे मामलों में शामिल थे।

इस बीच सौरभ उर्फ सलीम के पिता अशोक राज वैद्य ने न्यूज एजेंसी एएनआई से अपने परिवार के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्होंने पाया कि सौरभ को इस्लाम अपनाने का लालच दिया गया था और कैसे उसने अपना नाम बदलकर मोहम्मद सलीम रख लिया।

सौरभ के पिता अशोक राज वैद्य ने कहा, 'हमारे परिवार में हम अपने बच्चों को अन्य धर्मों से अपना जीवन साथी चुनने की अनुमति देते हैं और इसे 'धर्म परिवर्तन' नहीं कहते हैं।ट अशोक राज वैद्य एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं।

यह पूछे जाने पर कि कब उन्हें लगा कि सौरभ इस्लाम कबूल कर रहा है, वैद्य ने कहा, 'मैंने पहली बार सौरभ की गतिविधियों और तर्कों को 2011 में देखा था। उसने हमारे पारिवारिक कार्यों और धार्मिक उत्सवों से खुद को दूर करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने भी इस्लामी कपड़े पहनना शुरू कर दिया। तभी मैंने उन्हें चीजें समझाने की कोशिश की थी।'

वैद्य ने कहा, 'मैंने सौरभ को हमारा घर छोड़ने के लिए कहा।' इसके अलावा, वैद्य ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस को भी दी। हालांकि, पुलिस ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्होंने पाया कि सौरभ ने अपनी इच्छा से इस्लाम कबूल कर लिया है।

'जाकिर नाइक के एजेंट ने सौरभ को मोहम्मद सलीम बनाया'

सौरभ के पिता ने कहा कि एक डॉक्टर कमाल नाम का शख्स सौरभ के कॉलेज के दिनों में उसके आसपास रहा करता था। उन्होंने कहा, 'बाद में, हमें पता चला कि डॉ. कमाल विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का एजेंट था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने मेरे बेटे को इस्लामी चीजें सिखाई।'

वैद्य ने कहा, 'सौरभ अपने कंप्यूटर पर जाकिर नाइक के भाषण देखता था। मैंने उसके कमरे से कई इस्लामिक किताबें भी बरामद कीं। टीवी पर सीरियाई समाचार देखकर सौरभ इस्लाम के बारे में बात करता था।' आतंकी संदिग्ध के पिता ने कहा कि सौरभ ने 'बड़ी हस्तियों' द्वारा आयोजित कई इस्लामी कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

वैद्य ने कहा कि उन्होंने जाकिर नाइक के भाषणों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले केंद्र को पत्र भी लिखा था। अपने बेटे की गिरफ्तारी की बात करते हुए, वैद्य ने कहा कि उनका मानना ​​है कि सौरभ किसी भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल नहीं था। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सौरभ ने इस्लाम नहीं छोड़ा तो उनका परिवार सौरभ को अपने घर में वापस आने की अनुमति नहीं देगा।

टॅग्स :जाकिर नाइकMadhya Pradeshआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप